फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man dies under suspicious circumstances, murder charges filed

Bareilly News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 11 May 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, murder charges filed
फाइल फोटो मृतक जीशान
मीरगंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला अफसरयान निवासी 35 वर्षीय युवक जीशान का शव शाही थाना क्षेत्र के सीमा पर एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इससे आसपास में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन


जीशान शनिवार सुबह 11.30 बजे अपनी कार से फरफूस शाह मियां की मजार के लिए चला था, लेकिन वह मजार पर नहीं पहुंचा। उससे पहले अमोर गांव से 200 मीटर आगे पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। उससे पूर्व मृतक की पत्नी नीलोफर ने बताया कि उन्होंने दोपहर में जीशान को फोन लगाया, तो वह चीख रहा था कि उसे बचा लो, नहीं तो कुछ लोग उसकी हत्या कर देंगे, जब तक परिवार वहां पहुंचा, तब तक उसका शव पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। परिजन शव उतारकर उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शाम को शाही क्षेत्र की पुलिस की टीम पहुंची और मौके पर जांच की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान हैं। घर में किसी प्रकार की कलह नहीं थी। आत्महत्या की बात बिल्कुल गलत है। संवाद
-
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था
मृतक को दो बेटे अलीशान (3.5) और अफसान अली (1.5) हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। मौत की सूचना पर मां फिरदौस बेगम और पत्नी नीलोफर का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई : थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि थाना भोजीपुरा क्षेत्र में फरफूस शाह की मजार पर एक मई से 11 मई तक मेला चल रहा है। मृतक तीन दिन पहले अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर मेला देखने आया था। शनिवार को भी अपनी कार से मेला देखने आया था, लेकिन मेले से 200 मीटर पहले उसका शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed