फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man committed suicide by jumping in front of a train in Bareilly

दर्दनाक: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, शरीर के हुए दो टुकड़े; पिता बोले- दरोगा मांग रहे थे 50 हजार रुपये

Mon, 08 Jan 2024 09:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 09:29 AM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन से कटकर उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
young man committed suicide by jumping in front of a train in Bareilly
रोहित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में माधोपुर ओवरब्रिज के पास रविवार देर शाम एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसके पिता व परिजनों ने एक दरोगा को इसके लिए जिम्मेदार बताकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि, उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस पहुंची तो मृतक की पहचान थाना शाही के गांव फिरोजपुर निवासी रोहित पाल (27) के रूप में हुई। पुलिस ने दो हिस्सों में बंटे शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे पिता द्वारका प्रसाद ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाने के एक दरोगा उनके बेटे पर युवती को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 
विज्ञापन


जबकि, युवती के परिजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी। आरोप लगाया कि दरोगा की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने आत्महत्या कर ली। रोहित के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल गुमशुदगी ही दर्ज कराई
द्वारिका प्रसाद के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र का एक गांव उनके गांव के करीब ही है। वहां की युवती कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने केवल गुमशुदगी ही दर्ज कराई थी। उनके बेटे पर कोई रिपोर्ट नहीं थी पर दरोगा उसको धमका रहे थे। 

दो दिन पहले वह युवती अपने घर भी पहुंच गई थी। इसके बाद भी दरोगा उनसे मामला निपटाने के नाम पर 50 हजार रुपये मांग रहे थे। इससे वह तनाव में था। कहा कि वह अधिकारियों से मिलकर दरोगा की शिकायत करेंगे।

पुलिस ने जानकारी से इनकार 
थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। दरोगा की ओर से प्रताड़ित करने की जानकारी नहीं है। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने भी जानकारी से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed