फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man beaten by his sister-in-law in the birthday party in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बर्थडे पार्टी में डांस की डिमांड पड़ी भारी, साली ने कर दी जीजा की धुनाई, मामला पहुंचा थाने

Sun, 12 Feb 2023 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Feb 2023 03:15 PM IST
सार

युवक अपने बेटे की बर्थडे मनाने के लिए ससुराल गया था। वहां बर्थडे पार्टी के दौरान डांस की डिमांड पर साली ने उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
young man beaten by his sister-in-law in the birthday party in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक ने ऐसी डिमांड कर दी है, जो उसे भारी पड़ गई। उसकी साली ने ही उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद युवक ने अपनी साली के खिलाफ तहरीर दी। हालांकि बाद में दोनों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया गया।  

विज्ञापन

अपने ससुराल गया था युवक 

भीरा थाना क्षेत्र के मिस्त्रीपुरवा गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान साली ने अपने जीजा की जमकर धुनाई कर दी। जीजा ने बिजुआ चौकी पर तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक नौसर गांव निवासी युवक अपनी ससुराल गया था। उसका आरोप है कि उसके बेटे की बर्थडे पार्टी के दौरान डांस हो रहा था। उसी दौरान उसकी साली से कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन

डांस को लेकर हुआ था विवाद 

साली ने जीजा को लात-घूसों से जमकर धुनाई कर दी। युवती का कहना था कि उसकी तबीयत खराब थी, जबकि जीजा जबरदस्ती डांस के लिए कह रहा था। जीजा ने बिजुआ चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बिजुआ चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने दोनों को बुलाकर समझौता करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed