फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   You do not have to come to the bank so micro ATM will come to your house

आपको न आना पड़े बैंक इसलिए आपके घर आएंगे माइक्रो एटीएम

Wed, 15 Apr 2020 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
You do not have to come to the bank so micro ATM will come to your house
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

लॉकडाउन में लाखों गरीबों के जनधन खातों में भेजी गई पांच-पांच रुपये की रकम निकालने के लिए बैंकों में मची मारामारी रोकने के लिए डाक विभाग ने 68 माइक्रो एटीएम सड़कों पर उतारे हैं।

विज्ञापन


डाक विभाग का स्टाफ माइक्रो एटीएम लेकर हर गली-मोहल्ले में पहुंचेगा जहां लोग अपने खाते से पैसा निकाल सकेंगे। डाकघर के प्रवर अधीक्षक पीके सिंह ने इसकी सूचना बरेली और पीलीभीत के डीएम को भेज दी है।

विज्ञापन

जनधन खातों में सरकार की ओर से भेजी गई रकम निकालने के लिए बैंकों में लगातार भीड़ इकट्ठी होने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। बैंक में घुसने के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की तक हो रही है। इससे कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि जनधन खाताधारकों के साथ श्रमिकों और पेंशन स्कीमों के लाभार्थियों की भीड़ बैंक में ज्यादा लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे रोकने के लिए डाक विभाग की मदद से 68 माइक्रो एटीएम शुरू किए गए हैं। कर्मचारी इसे लेकर गांव-गांव पहुंचकर लाभार्थियों को कैश निकालने की सुविधा प्रदान करेगा। माइक्रो एटीएम से भुगतान के लिए लाभार्थी के पास बैँक खाता, आधार नंबर और एकाउंट से लिंक मोबाइल जरूर होना चाहिए।

एसबीआई ने भी शुरू की जनरथ सेवा

एसबीआई ने खाताधारकों को उनके घर पर भुगतान की सुविधा देने के लिए जनधन रथ सेवा की शुरूआत की है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि दूर-दराज रहने वाले वे लाभार्थी, जो जनधन खाते से पैसा निकालने के लिए बैंक तक नहीं आ पा रहे हैं।



उनकी दिक्कत को ध्यान में रखकर यह सेवा शुरू की गई है। इन प्रतिनिधियों को पुलिस सहायता भी दी जाएगी। एसएसपी ने बुधवार को जन धन रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। पहले दिन यह जनरथ सुभाषनगर, किला और मढ़ीनाथ क्षेत्र में पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed