फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   You can save your life if you reach the hospital in Golden Hour

गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचे तो बच सकती है जान

Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
You can save your life if you reach the hospital in Golden Hour
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीएमई में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से बचाव के सुझाए तरीके

विज्ञापन
बरेली। हार्ट अटैक (दिल का दौरा) पड़ने पर छाती समेत बायीं भुजा में तेज दर्द, सांस फूलना, जी मिचलाना, पसीना समेत चक्कर आने लगता है। अगर ऐसी स्थिति हो तो देरी के बजाय अगर घंटे भर के अंदर (गोल्डन ऑवर) पीड़ित अगर अस्पताल पहुंच जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। यह जानकारी गुरुवार को आईटीबीपी बुखारा कैंप में आयोजित सीएमई के दौरान ह्रदय रोग विशेषज्ञों ने दी। उनके मुताबिक हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों को पहचाने में देरी करने की वजह से ही ज्यादातर लोगों को जान गंवानी पड़ती है।

आईटीबीपी बुखारा कैंप में चल रही पूर्वी सीमांत दो दिवसीय सीएमई का गुरुवार को समापन हो गया। आखिरी दिन अर्द्धसैनिक बल समेत रुहेेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों के लक्षण, उनसे निदान और बचाव संबंधी जानकारियों साझा की। इस दौरान क्षेत्रीय मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक जीसी उपाध्याय, सेनानी जीएन चोई, सीएमओ डॉ. राधेश्याम भारती समेत अन्य वाहिनी ओर फार्मेशनों से आए चिकित्साधिकारियों ने हार्ट अटैक, कोरोना वायरस आदि बीमारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed