{"_id":"685c5cad2381d54bcc06cae0","slug":"you-can-apply-for-admission-to-graduate-courses-till-june-30-bareilly-news-c-4-bly1015-669330-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया होने के कारण जानकारी के अभाव और अन्य वजहों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी अब तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। इसको देखते हुए विद्यार्थियों को अब 30 जून तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का मौका मिला है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में करीब माह भर से पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई थी। पोर्टल बंद होने के बाद भी किन्हीं वजहों से प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके।
बिना विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकृत हुए विद्यार्थी कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। इसकी वजह से तमाम कॉलेजों में निर्धारित सीटों के सापेक्ष प्रवेश नहीं हो सके। लिहाजा, विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वयक से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
अब ऑनलाइन आवेदन की तिथि तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई है। आवेदन के समय विद्यार्थी को 150 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे। प्रवेश की तिथि अलग से घोषित होगी। ब्यूरो
--
विवि ने ओपन की विंडो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को अनिवार्य अर्हता स्नातक और भारांक का विकल्प भरने के लिए 30 जून तक विंडो फिर ओपन की है। अगर किसी अभ्यर्थी ने अनिवार्य अर्हता का विकल्प नहीं चुना है तो वे संबंधित लॉगिन आईडी से विकल्प पर जानकारी संशोधित या उसे दर्ज कर सकते हैं। ताकि ऑनलाइन मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने या प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग के दौरान प्रवेश लेने में कोई असुविधा न हो। ब्यूरो