फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yoga practice conducted in tehsil

Bareilly News: तहसील में कराया गया योगाभ्यास

Sun, 16 Jun 2024 04:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Yoga practice conducted in tehsil
नवाबगंज फोटो तहसील परिसर में योग सप्ताह दिवस मनाती एसडीएम और नगरपालिकाध्यक्ष
नवाबगंज। योग सप्ताह दिवस पर नवाबगंज तहसील परिसर में योग का अभ्यास कराया गया। इसमें एसडीएम मल्लिका नैन, पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर के साथ राजस्व कर्मियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

एसडीएम मल्लिका नैन ने कहा कि 15 जून से लेकर 21 जून तक योग सप्ताह दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। योग सप्ताह दिवस तहसील, ब्लाॅक, ग्राम पंचायतों पर योग सप्ताह मनाया जाएगा। योग करने से हम कैसे स्वस्थ रहेंगे, इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी। योग करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जो हमें तरह-तरह की बीमारियों से बचाव कर स्वस्थ रखती है। इस मौके पर तहसीलदार अर्ची गुप्ता समेत राजस्व कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

योग के महत्त्व की दी जानकारी

आंवला। डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में आयोजित विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशन मेंं कॉलेज परिसर में योग शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डाॅ. एमपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को योग के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अर्चना पांडेय ने विभिन्न योगासनों के बारे में जानकारी दी और अपने आसपास के लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सचिन अग्रवाल ने सभी को योग की शपथ दिलाई। इस दौरान देवीशरण, सौरभ कुमार, विश्राम सिंह, विपिन, विनोद, विशाल बेंसन, कमल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed