फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Xray and CBC machine bad, patients wandering

Bareilly News: एक्सरे और सीबीसी मशीन खराब, भटक रहे मरीज

Fri, 28 Apr 2023 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Xray and CBC machine bad, patients wandering
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में ओपीडी शुरू होने पर जिला अस्पताल से मरीजों का भार तो कम हुआ है, लेकिन मरीजों की परेशानी कम नहीं हुई। तीन सौ बेड के अस्पताल में करीब दो माह से एक्सरे और तीन माह से सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) उपकरण खराब पड़ा हुआ है। टेस्ट लिखे जाने पर मरीज जिला अस्पताल लैब तक दौड़ लगाने के लिए विवश हैं और इधर, अफसरों के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बीते साल बरेली दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीन सौ बेड अस्पताल में ओपीडी और जांच संबंधी सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत तत्कालीन कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने व्यवस्थाएं कराईं और ओपीडी शुरू हो गई। लैब में जांच शुरू हुई और एक्सरे मशीन भी स्थापित की गई, लेकिन प्रिंटर नहीं मिला। करीब दो माह पहले तकनीकी खामी के चलते एक्सरे मशीन खराब हो गई। अस्पताल प्रभारी ने सीएमओ को मामले की जानकारी दी। सीएमओ ने जल्द मशीन दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक मशीन धूल फांक रही है। वहीं, मरीजों के ब्लड संबंधी जांचों के लिए लगाई गई सीबीसी मशीन भी करीब तीन माह से खराब पड़ी है।
विज्ञापन

लिहाजा, अस्पताल में हीमोग्लोबिन की असमान्यताएं, प्लेटलेट्स, असामान्य कोशिका, ल्यूकेमिया, बोन मैरो डिजीज, आयरन की कमी, खून की कमी आदि का पता चलता है। जांच लिखे जाने पर आर्थिक संपन्न निजी लैब, कमजोर वर्ग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन होती थी करीब 50 से ज्यादा जाचें
लैब स्टाफ के मुताबिक सीबीसी और एक्सरे उपकरण दुरुस्त होने पर हर दिन अस्पताल में करीब 50 से ज्यादा मरीजों की जांच होती थी। एक्सरे प्रिंटर न होने की वजह से मोबाइल पर फोटो क्लिक कर रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाई जाती थी। उस दौरान अस्पताल में हर दिन छह सौ मरीज पहुंचते थे। अब अस्पताल में करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में हर दिन करीब सौ मरीज चक्कर काटने को विवश हैं।


सीएमओ बोले - जल्द ठीक होंगी मशीनें
सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि एक्सरे और सीबीसी उपकरण खराब होने का मामला संज्ञान में है। पहले भी सीबीसी मशीन खराब होने पर ठीक कराया गया था। ऑर्थोपेडिक ओपीडी अभी तीन सौ बेड अस्पताल में नहीं चल रही है। लिहाजा, एक्सरे मशीन की जरूरत कम है। फिर भी मशीन में क्या खामियां हैं उसे ठीक कराकर संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed