Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wrong combination of subjects leaves students confused

Bareilly News: विषयों के गलत कॉम्बिनेशन से असमंजस में विद्यार्थी

Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Wrong combination of subjects leaves students confused
बरेली। बरेली कॉलेज के नवप्रवेशित विद्यार्थी असमंजस में हैं। प्रथम सेमेस्टर की मिडटर्म परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने में तकनीकी बाधाएं हैं। विद्यार्थियों का दावा है कि पोर्टल पर विषयों का गलत कॉम्बिनेशन दिख रहा है। समाधान के लिए प्राचार्य और उपप्राचार्य के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

अमन सिंह समेत अन्य विद्यार्थियों ने शिकायत में बताया कि जब वे परीक्षा फॉर्म खोलने पर उनके चयनित विषयों का कॉम्बिनेशन पूरी तरह गलत दिख रहा है। यह तकनीकी गड़बड़ी स्नातक और परास्नातक, दोनों पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के सामने आ रही है। कॉलेज में प्रतिदिन 90-100 विद्यार्थी समस्या का समाधान कराने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


दोहरे दबाव में विद्यार्थी
रुविवि की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पांच नवंबर तय की गई है। वहीं, यूजी की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से प्रस्तावित हैं। परीक्षा की तारीखें पास होने और समर्थ पोर्टल की गड़बड़ी के कारण विद्यार्थियों पर परीक्षा देने और समाधान कराने की दोहरी चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्राचार्य के अनुरोध पर खुला था पोर्टल, समाधान नहीं
बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने विश्वविद्यालय से अनुरोध किया था। इसपर विवि की ओर से कॉलेज को विषय संबंधी समस्याओं को सुधारने के लिए पोर्टल खोलने की अनुमति मिली थी। इसके बावजूद समर्थ पोर्टल की खामियां और सर्वर से जुड़ीं समस्याएं बरकरार हैं।

इस बाबत प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या के मद्देनजर विश्वविद्यालय को इसकी सूचना दे दी है। पोर्टल की समस्या के कारण परेशानी हो रही है। परीक्षाओं से पहले इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed