फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wow, the electricity came after hours and went away in 15 minutes.

Bareilly News: वाह री बिजली... घंटों बाद आई और 15 मिनट में चल दी

Thu, 28 May 2026 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Wow, the electricity came after hours and went away in 15 minutes.
बरेली। गर्मी के झटके से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। घंटों इंतजार के बाद बिजली आती भी है तो पसीना सूखने से पहले ही गुल हो जाती है। इज्जतनगर के गायत्रीनगर, कंजादासपुर, आलोकनगर आदि इलाकों में ट्रिपिंग का आलम यह है कि जैसे ही बिजली आती है, बमुश्किल 15 मिनट में ही चली जाती है। फिर डेढ़ घंटे तक गुल रहती है। इससे इलाके में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। विद्युत निगम की ओर से इसके लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गायत्रीनगर, कंजादासपुर, आलोकनगर में मंगलवार रात 12 बजे से ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। पूरी रात और फिर बुधवार को दिनभर ऐसी ही स्थिति बनी रही। इससे क्षेत्र की 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित रही। जगतपुर उपकेंद्र के जोगी नवादा में भी मंगलवार रात से ही ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने बुधवार को हेल्प डेस्क पर इसकी शिकायत की, लेकिन उसका समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

सुभाषनगर के प्रगति विहार व मढ़ीनाथ में भी ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता जूझते रहे। सिविल लाइंस उपकेंद्र से पोषित कालीबाड़ी में बुधवार अपराह्न दो से चार बजे तक बिजली गुल रही। शाम को साढ़े छह बजे फिर बिजली गुल हुई तो देर रात तक नहीं आई। रामपुर बाग स्थित हेल्प डेस्क पर बुधवार को उपभोक्ताओं ने तीन फेस कनेक्शन में दो फेस बंद होने की शिकायत की। कुतुबखाना व शाहदाना क्षेत्र में फेस गायब रहने से घरों के पंखे व कूलर तक बंद हो गए। बुधवार को दिन में सुभाषनगर व मिशन कपाउंड क्षेत्र में लो वोल्टेज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आंधी की वजह से जो फॉल्ट हुए थे, उन्हें सोमवार की रात में ही ठीक कर लिया गया था। अब छोटी-मोटी शिकायतें आ रही हैं, जिसको ठीक किया जा रहा है। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed