फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worship of Maa Siddhidatri on the last day of Navratri

Bareilly News: नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना

Tue, 24 Oct 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 24 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Worship of Maa Siddhidatri on the last day of Navratri
मीरगंज। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को घर-घर में देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और व्रत खोला। भजन-कीर्तन करके मातारानी का जागरण किया गया। मीरगंज व गांवों में हवन-पूजन कर वातावरण भक्तिमय हो गया। संवाद
विज्ञापन


कन्याओं को कराया भोज, मंदिरों में विशेष पूजा
रिठौरा। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। घरों में हवन किया गया। कन्याएं भोजन कराया। होली चौराहा मंदिर पर महंत पूरनलाल ने 101 कन्याएं जिमाईं।
विज्ञापन

रिठौरा। गांव भंडसर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा का समापन हो गया। सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान चंद्रपाल पटेल, धर्मेंद्र पटेल हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार फौजी, रिठौरा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, ओमप्रकाश,पंकज राठौर, चंद्रपाल कश्यप आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



अलीगंज। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालु उमड़े। मां को चुनरी और नारियल चढ़ाकर मंगल कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिरों के अलावा घर में हवन-यज्ञ के साथ कन्याओं की पूजा कर और उन्हें भोजन कराया।



शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की नौवीं शक्ति को मां सिद्धिदात्री के नाम से जाना जाता है। भक्तों ने रामगंगा में स्नान कर मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों पर भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु मां के जयघोष करते नजर आए। बिजलेश्वरी मां की पूजा के बाद कन्या भोज कराया।







नवाबगंज। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से हवन-पूजन कर पूजा की गई। इसके बाद कन्याओं को भोज कराया। कन्याओं को केला, नारियल के साथ खीर, पूड़ी हलवा का प्रसाद वितरित किया। मंदिरों में भी भक्त उमड़े रहे।



बिशारतगंज। व्रत रखने वाले देवी भक्तों ने हवन-पूजन के साथ देवी स्वरूपी कन्याओं को भोज कराया। उन्हें उपहार प्रदान किए। मोहल्ला कचियाना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर देर शाम हवन किया गया। पुराना बाजार में देवस्थान चल रहे नौ दिवसीय महोत्सव के आखिरी दिन मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। पुराना बाजार, जैतपुर रोड होते हुए शोभायात्रा देवस्थान पर समाप्त हुई। यहां भजन कीर्तन हुआ।



आंवला। गायत्री शक्तिपीठ पुरैना ढाल व दुर्गा माता की मठिया लठैता पर नौ दिवसीय नवरात्र का गायत्री व दुर्गा यज्ञ के साथ समापन हुआ। डॉ. विनीत विद्यार्थी ने कहा, दुर्गा दुर्गति का नाश करती है, माता की उपासना से सब कुछ मिलता है। अनिष्ट का निवारण होता है और अभिष्ट की सिद्धि होती है। ध्रुवेंद्र पाल सिंह, रोहित सिंह, राजेश्वर सिंह, गिरिराज नंदन गुप्ता, रामजी मल, सूजल चंचल कांता बाबू गुप्ता ने भाग लिया। बाद में कन्या पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।



-------







बहेड़ी में मां भगवती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा



बहेड़ी। तहसील परिसर स्थित जनकपुरी के मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति को स्थापना की गई। इससे पूर्व मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक कराया गया। केसर शुगर मिल के पुरोहित व हरिद्वार के आचार्य राजेश सुंदरयाल ने विधि विधान से हवन-यज्ञ कराया गया। इसमें सभी ने आहुति दी। महा आरती के बाद सभी को प्रसाद व चरणामृत वितरित किया गया।




एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय की अभिनव पहल पर हुए इस धार्मिक कार्य में यजमान की भूमिका में सीताराम दुबे सपत्नीक शामिल रहे। सीओ डाॅ. तेजवीर सिंह, केसर मिल के सीईओ शरत मिश्रा, डाॅ. केबी त्रिपाठी, तहसीलदार बृजेश वर्मा, चेयरमैन शेरगढ़ बुद्धसेन मौर्य, अतुल गर्ग, विवेक गर्ग, आलोक गर्ग, संजीव मित्तल, ललित पिपलानी, अमित अग्रवाल, डाॅ. प्रमोद शर्मा, कामांक्षी शर्मा, प्रतीक धींगरा, संदेश कुमार, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed