फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worship in Preeti Yoga will yield inexhaustible fruits.

Bareilly News: प्रीति योग में पूजा से होगी अक्षय फल की प्राप्ति

Fri, 10 Nov 2023 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Worship in Preeti Yoga will yield inexhaustible fruits.
बरेली। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शृंखला धनतेरस (शुक्रवार) से शुरू हो रही है। 10 को धनतेरस, 11 व 12 को नरक चतुर्दशी, 12 को दीपावली, 14 को गोवर्धन पूजा और 15 को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. सौरभ शंखधार ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12: 35 बजे शुरू होगी। यह 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे समाप्त होगी। इस बार धनतेरस तिथि पर प्रीति योग बन रहा है। इस योग का निर्माण शाम 5:06 बजे के बाद होगा और रातभर रहेगा। अतः इस योग में पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व विष्कम्भ योग बन रहा है। इस योग में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इसलिए धनतेरस तिथि पर प्रदोष काल में खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस पर संध्याकाल 5:05 बजे के बाद खरीदारी कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल संध्याकाल 5:30 बजे से शुरू होगा। शाम 8:08 बजे समाप्त होगा। वहीं, वृषभ काल भी संध्याकाल 5:47 बजे से 7:34 बजे तक है। धनतेरस तिथि पर दोनों ही काल में पूजा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed