फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   World Cashew Day today: Demand has increased fourfold in five years, urban people are consuming 100 quintals of cashew nuts every month

विश्व काजू दिवस आज : पांच साल में चार गुना बढ़ी मांग, हर माह सौ क्विंटल काजू खा रहे शहरी

Sun, 23 Nov 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
World Cashew Day today: Demand has increased fourfold in five years, urban people are consuming 100 quintals of cashew nuts every month
बरेली। काजू का इस्तेमाल अब मिठाई बनाने के साथ ही सब्जियों, नमकीन और गजक में भी हो रहा है। शहर के कारोबारियों के अनुसार पांच साल में इसकी मांग चार गुना तक बढ़ गई है। पूरे वर्ष इसकी मांग बनी रहती है। शहर में प्रतिमाह 100-110 क्विंटल काजू की बिक्री होती है। इसमें व्यावसायिक और घरेलू दोनों तरह का उपयोग शामिल है।
विज्ञापन

दक्षिण भारत और अफ्रीकी देशों से आने वाले काजू की मांग शहर में ज्यादा है। व्यापारी अमन गुप्ता के मुताबिक, इस बार दिवाली पर काजू की बर्फी, रोल आदि की खपत ज्यादा रही। पहले शहर की चुनिंदा दुकानों पर ही काजू कतली बिकती थी, लेकिन अब ज्यादातर दुकानों पर काजू से बने आइटम बिक रहे हैं। मेवा कारोबारी संजय आनंद ने बताया कि बाजार में इस समय 800 रुपये से लेकर 1700 रुपये प्रति किलो तक का काजू बिक रहा है। संवाद
विज्ञापन

सब्जियों में बढ़ा इस्तेमाल
कैटरिंग का काम करने वाले सूरज गुप्ता ने बताया कि शादी और अन्य आयोजन में लोग खाने पर अधिक खर्च कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों में काजू की सबसे ज्यादा खपत पनीर की सब्जियों, मलाई कोफ्ता, हलवा आदि में होती है। एक शादी में औसतन आठ से 15 किलो तक काजू की खपत होती है। काजू कतली, काजू रोल सहित मेवा बाइट जैसी महंगी मिठाइयों में काजू का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनर्जी का पावर हाउस है काजू
डाइटीशियन मीना शर्मा बताती हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन पांच से आठ काजू खाना चाहिए। यह पोषक तत्वों का बेहतर संतुलन प्रदान करता है। इसका सेवन सुबह या शाम के नाश्ते के समय, भूनकर या पानी में भिगोकर किया जा सकता है। काजू को एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है। पोषक तत्व से भरपूर काजू प्रोटीन और फैट का बेहतरीन स्रोत है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका नियमित सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed