फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Workshop at IMA: Tips given to blood maintenance doctors

आईएमए में कार्यशाला: डॉक्टरों को रक्त के रखरखाव के दिए टिप्स

Wed, 26 Feb 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Workshop at IMA: Tips given to blood maintenance doctors
Docter
बरेली। आईएमए सभागार में मंगलवार को सभी अस्पतालों के स्टाफ और डॉक्टरों के लिए कार्यशाला में रक्त के रखरखाव, नमूना लेने और भेजने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ आईएमए ब्लड बैंक के संस्थापक और पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल ने सचिव डॉ. राजीव गोयल के साथ दीपशिखा प्रज्वलित करके किया। ब्लड बैंक की डायरेक्टर डॉ. अंजू उप्पल ने कहा कि जूनियर डॉक्टर्स और निजी अस्पतालों के स्टाफ को फ ॉर्म भरते समय और ब्लड का नमूना लेते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त के तीनों अवयव (लाल रक्त, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स) के स्टोरेज का तापमान अलग और मरीज में चढ़ाने का अलग होता है। इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि लाल रक्त का तापमान 2 से 6 डिग्री, प्लेटलेट्स का 22 डिग्री और प्लाज्मा का माइनस 40 डिग्री सेंटीग्रेड रहना चाहिए। कभी-कभी जानकारी के अभाव में अस्पताल का स्टाफ रक्त का नमूना सुरक्षित नहीं रख पाता। जिससे रोगी को ब्लड चढ़ाने का पूरा फ ायदा नहीं मिल पाता। डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान महादान है। उन्होंने निजी अस्पताल के स्टाफ और जूनियर डॉक्टर से ब्लड चढ़ाने के मौके पर खास सावधानियां बरतने की बात भी कही। इस मौके पर डॉ. जीएस खंडूजा, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. पारूल प्रिया व डॉ. जेपीएस सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed