{"_id":"6afcc4a46dfb8fe0fa0b78e1","slug":"work-on-the-ring-road-is-slow-pilgrims-will-face-a-bumpy-ride-on-the-uneven-roads-bareilly-news-c-4-bly1015-1009551-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिंग रोड का काम धीमा, ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर श्रद्धालु खाएंगे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिंग रोड का काम धीमा, ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर श्रद्धालु खाएंगे हिचकोले
विज्ञापन
बरेली। रिंग रोड परियोजना में रामगंगा के पास बदायूं और चंदौसी रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज व बरेली-मथुरा हाईवे पर फ्लाईओवर के काम ने मानसून बीतने के बाद भी अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ी है। यहां सड़कें ऊबड़-खाबड़ हैं।
कई स्थानों पर अधूरे निर्माण हैं। निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है और चौबारी मेला घाट तक जाने वाले रास्ते का भी बुरा हाल है। ऐसे में माघ पूर्णिमा पर चौबारी मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किलें होंगी। ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर वे बिना हिचकोले खाए नहीं गुजर पाएंगे।
रामगंगा किनारे चौबारी घाट पर पर माघ पूर्णिमा के दौरान एक सप्ताह तक मेला लगता है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले भर से श्रद्धालु मेला में पहुंचते हैं। काफी संख्या में श्रद्धालु यहां कल्पवास भी करते हैं।
विज्ञापन
1122 करोड़ की लागत से झुमका तिराहा-रजऊ परसपुर के बीच 29.920 किलोमीटर की रिंग रोड रामगंगा तिराहे से होकर गुजर रही है। यहीं से चौबारी गंगा घाट के लिए रास्ता गुजरता है। गौर करने की बात यह है कि रामगंगा के आसपास ही इस परियोजना का सबसे ज्यादा काम होना है, लेकिन यहां गति धीमी है। पहले मानसून और फिर त्योहारी सीजन में काम ठप हो गया। इसका खामियाजा मेला आने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना होगा।
घाट तक वाहन ले जाना होगा मुश्किल
मेला के दौरान गांव-देहात से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों का रामगंगा घाट तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा। मेला में पहुंचने वाले दुकानदारों को भी दिक्कत हो रही है। 24 नवंबर को मुख्य स्नान से पहले 23 नवंबर को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के दौरान इन हालात में यहां काफी समस्या होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया है।
-- -- -- -
पिछले वर्ष शुरू हुआ काम, अब तक 21 फीसदी ही पूरा
रिंग रोड का काम दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था। अब तक 21 फीसदी ही काम हो सका है। रामगंगा के पास दो रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे की ओर से ओवर ब्रिज निर्माण को एनओसी न मिलने के कारण भी रामगंगा के आसपास काम की गति धीमी रही। जहां बरेली-मथुरा हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण होना है वहीं दूसरी ओर बरेली-मथुरा हाईवे का चौड़ीकरण भी हो रहा है। चौड़ीकरण एनएचएआई की बदायूं डिवीजन, जबकि रिंग रोड प्रोजेक्ट का काम बरेली डिवीजन करा रही है।
वर्जन :
मैंने एक माह पहले ही चार्ज संभाला है। रिंग रोड का 21 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मानसून और त्योहार के सीजन में काम की गति कुछ कम हुई थी। अब फिर निर्माण तेज हो गया है। रामगंगा के आसपास ज्यादा काम है। यहां सड़कों को भी समतल कराया जा रहा है। -भव्य पाराशर, एक्सईएन, एनएचएआई