फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wood contractor crushed to death by car accused arrested in Bareilly

Bareilly News: लकड़ी ठेकेदार को कार से कुचलकर मारा, आरोपी गिरफ्तार, बोला- इज्जत की खातिर की हत्या

Tue, 05 Aug 2025 11:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 11:07 PM IST
सार

थाना क्योलड़िया के माधोपुर गांव के 52 वर्षीय चरन सिंह लकड़ी ठेकेदार थे। एक अगस्त की रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी आरोपी ने कार से कुचलकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या को हादसे का रूप दिया। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Wood contractor crushed to death by car accused arrested in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर में लकड़ी ठेकेदार चरन सिंह की मौत सामान्य नहीं बल्कि कार से कुचलकर हत्या की गई थी। मंगलवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विमल सिंह को गिरफ्तार किया। उसने बहन को दो बार ले जाने व शादी करके गांव में ही रखने की रंजिश को हत्या की वजह बताया। कहा कि गांव में काफी बेइज्जती हो रही थी, इसलिए उसने बदला लिया।

विज्ञापन


एक अगस्त की रात हुई चरन सिंह (52 वर्ष) की हत्या में पीड़ित पक्ष ने गांव निवासी पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह थाना प्रभारी राजबली सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी विमल सिंह को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


साल 2022 से शुरू हुई रंजिश 
विमल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को वर्ष 2022 में चरन सिंह का बेटा संजय अपने साथ ले गया था। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने संजय सिंह को जेल भेज दिया। चूंकि बहन उस वक्त नाबालिग थी तो उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सीएम योगी के बरेली आगमन पर रहेगा रूट डायवर्जन, पुराने रोडवेज बस अड्डे से नहीं होगा बसों का संचालन

कुछ दिनों बाद संजय सिंह जेल से छूटकर घर आया। उसकी बहन के बालिग होते ही संजय उसे दोबारा अपने साथ ले गया। दोनों ने न्यायालय में पेश होकर शादी कर ली। 

विमल ने बताया कि बहन की मनमर्जी से शादी के बाद भी वह लोग चुप थे। आरोप लगाया कि चरन सिंह व उसका बेटा शराब पीकर मोहल्ले में गालियां देते थे। वह जाति को आधार बनाकर हमारी बेइज्जती करते थे तो वह मन ही मन रंजिश मानने लगा।

बाजार में अकेले देखा तो बनाई हत्या की योजना
विमल ने पुलिस को बताया कि एक अगस्त को उसने चरन सिंह को क्योलड़िया की बाजार में अकेले घूमते देखा। इसे देखकर उसने हत्या की योजना बना ली। वह बाइक से घर पहुंचा और कार निकाली। कुछ साथियों के साथ वह गांव बिजासिन के खड़ंजे पर कार रोककर चरन सिंह का इंतजार करने लगा। 

शाम को चरन सिंह बाइक पर गांव की ओर आता दिखा तो विमल ने कार से बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। चरन सिंह बाइक सहित नीचे गिर पड़ा। तब विमल ने कार को आगे-पीछे कर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। फिर वहां से भाग निकला। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed