फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Won national medal at the age of nine, now eager to shine on international stage

Bareilly News: नौ साल की उम्र में जीता राष्ट्रीय पदक, अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की ललक

Sun, 07 Jul 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Won national medal at the age of nine, now eager to shine on international stage
बरेली। शहर की रेविका बिष्ट ने नौ साल की उम्र में वह कारनामा कर दिखाया, जिसके लिए खिलाड़ियों को काफी पसीना बहाना पड़ता है। वह ताइक्वांडो सब जूनियर वर्ग में जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पदक बटोर चुकी हैं। अब उनका सपना अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने का है। एक साल से वह इंडिया कैंप की तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन

सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी में रहने वाली रेविका बिष्ट मूल रूप से उत्तराखंड के रानीखेत की रहने वाली हैं। कई वर्षों से वह माता-पिता के साथ बरेली में रह रही हैं। वह चार साल से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं। सात साल की उम्र में रेविका ने पहली प्रतियोगिता में ही पदक अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेविका के मुताबिक उनके पिता रविंद्र बिष्ट व मां शालिनी उन्हें प्रोत्साहित करती हैं।
विज्ञापन

छह साल की उम्र में शुरू किया प्रशिक्षण
रेविका फिलहाल चौथी कक्षा की छात्रा हैं। उनकी मां ने बताया कि बेटी होनहार है और उसकी कला को देखते हुए छह साल की उम्र में ही उसको ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिलाना शुरू करा दिया था। इसके बाद से ही वह लगातार प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। रेविका का सपना है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वह देश का प्रतिनिधित्व कर पदक हासिल करे। मां शालिनी ने बताया कि उनका सपना है कि वह परिचितों और पड़ोसियों के साथ टीवी पर अपनी बेटी को जब देखें तो उसके हाथ में तिरंगा हो। गले में सोने का मेडल और उनकी आंख में आंसू हो। वह इस गर्व के पल को महसूस करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जीते पदक
- राष्ट्रीय स्तर पर एक रजत।
- प्रदेश स्तर पर एक रजत।
- मंडल स्तर पर दो र्स्वण, एक रजत।
- जिला स्तर पर एक रजत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed