{"_id":"6aa25b9b0c449cf3d405f761","slug":"girl-misdeeds-by-man-under-the-pretext-of-securing-her-a-job-in-bareilly-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के पदाधिकारी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद के पदाधिकारी पर आरोप
Thu, 10 Sep 2026 12:56 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:56 PM IST
सार
बरेली में एक युवती ने शीशगढ़ थाने में गांव लखीमपुर निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
विस्तार
बरेली में नौकरी लगवाने का झांसा देकर फार्म हाउस में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने गांव लखीमपुर निवासी हेमंत गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह अखिल भारतीय गो रक्षा परिषद का संगठन प्रमुख है।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि गांव लखीमपुर का हेमंत गंगवार से उसकी बातचीत होती थी। आरोप है कि हेमंत ने लखनऊ में नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया था। कहने के मुताबिक वह मंगलवार शाम भाई के साथ लखीमपुर में हेमंत के फार्म हाउस पर गई। भाई उसे छोड़कर लौट गया था।
विज्ञापन
फार्म हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म
आरोप है कि हेमंत युवती को बाइक से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन ले गया। ट्रेन न आने का बहाना बनाकर फार्म हाउस वापस ले गया। वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बुधवार सुबह 4:00 बजे फिर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन ले आया। युवती ने ट्रेन में टीटीई को आपबीती बताई।
विज्ञापन
पीलीभीत जीआरपी ने आरोपी को पकड़ना चाहा लेकिन वह भाग गया। इसके बाद युवती ने शीशगढ़ लौटकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवती का मेडिकल कराया जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।