{"_id":"6a5e66571a8e57ffc802dceb","slug":"women-will-find-a-path-to-financial-independence-through-the-stree-shakti-samriddhi-program-bareilly-news-c-4-1-bly1034-929253-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्त्री शक्ति समृद्धि कार्यक्रम में महिलाओं को मिलेगी आर्थिक आजादी की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्त्री शक्ति समृद्धि कार्यक्रम में महिलाओं को मिलेगी आर्थिक आजादी की राह
विज्ञापन
बरेली। महिलाएं हमेशा से बचत के मामले में समझदार रही हैं लेकिन उनकी यह बचत अक्सर बैंक, घर की तिजोरी और अलमारी या फिर रसोई घर के डिब्बों में बंद रह जाती है. महिलाओं की इसी बचत को निवेश के पंख लगाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बरेली में ‘स्त्री शक्ति समृद्धि’ कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। अमर उजाला बोनस और केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को कमाई के साथ-साथ सुरक्षित और संतुलित निवेश के सरल व प्रभावी विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।
यह आयोजन शनिवार 25 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे से बरेली के सिविल लाइंस स्टेशन रोड स्थित होटल स्वर्ण टावर्स में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। महिलाएं इस खबर के साथ दिए गए QR कोड को स्कैन कर, या फिर अमर उजाला बोनस की वेबसाइट thebonus.in पर ''''स्त्री समृद्धि'''' सेक्शन में दिए गए फॉर्म को भरकर फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके वित्तीय अधिकारों, बचत की सही आदतों और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर जागरूक करना है।
इस अवसर पर केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के जोनल सेल्स हेड, सेल्स, यूपी एवं उत्तराखंड, वाइस प्रेसिडेंट धीरज डीन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे महिलाओं को बचत, निवेश और जोखिम प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि म्यूचुअल फंड जैसे निवेश विकल्प किस तरह महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का आधार बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को यह समझाया जाएगा कि परिवार की जरूरतों और भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए निवेश की योजना कैसे तैयार की जाए, निवेश करते समय किन सामान्य गलतियों से बचना जरूरी है और समय के अनुसार निवेश रणनीति में बदलाव क्यों जरूरी होता है। साथ ही पोर्टफोलियो मैनेज के प्रभावी तरीके भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला बोनस का कहना है कि मौजूदा समय में निवेश के कई ऐसे नए विकल्प उपलब्ध हैं जो सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। महिलाएं इन निवेश नए विकल्पों को समझेंगी तो यकीनन कमाई के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की आर्थिक नींव भी मजबूत होगी। महिलाओं की वित्तीय समझ बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इसलिए कामकाजी महिलाओं, महिला उद्यमियों और गृहणियों के लिए यह कार्यक्रम खासा उपयोगी साबित होने वाला है। खास बात यह है कि महिलाएं निशुल्क इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए सचिन से 8595283964 पर और हेमंत शर्मा से 9760863195 पर संपर्क करें।