फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women were marginalized in the previous government we made them self-reliant says Anupriya Patel

UP: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- पहले हाशिए पर थीं महिलाएं... हमारी सरकार ने बनाया आत्मनिर्भर

Thu, 04 Sep 2025 10:58 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 04 Sep 2025 10:58 AM IST
सार

बरेली में अमर उजाला की ओर से आयोजित महिला उद्यमी सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार देने वाला बनाया है। 

विज्ञापन
Women were marginalized in the previous government we made them self-reliant says Anupriya Patel
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की चौथी तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था भारत की है। इस रफ्तार में आधी आबादी की अहम भूमिका है। पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं को हाशिए पर रखा था, लेकिन एनडीए की सरकार ने उनके राह की हर अड़चन को दूर कर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार देने वाला बनाया है। यह बातें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन, उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार की शाम अमर उजाला की ओर से आयोजित महिला उद्यमी सम्मान समारोह में कहीं।

विज्ञापन


बरेली के होटल रमाडा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने 11 वर्षों में देश की नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की भूमिका से जोड़ने के लिए कई प्रयास किए। नतीजा, भारत की नारी तमाम बाधाओं को तोड़कर इतिहास रच रही हैं। कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की गिनती अब दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था में है। इस उछाल में नारी शक्ति की अहम भूमिका है। 2025 से 2027 तक तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के सभी मंत्रालय में महिला केंद्रित योजना चल रही हैं। फीमेल लेबर पार्टिसिपेशन रेट जो 22 फीसदी था अब 46 फीसदी है। जेंडर बजट 22 से बढ़कर 400 फीसदी हो गया है। इसका असर रहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने में कोई बाधा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतियों का नतीजा.... देश में 21 फीसदी महिला उद्यमी
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब सरकार बनी और देश की अर्थव्यवस्था का सुधार की कवायद शुरू हुई तो देखा गया कि बगैर महिला शक्ति के ये मुमकिन नहीं। अड़चन थी कि बड़ी आबादी निर्धन महिलाओं की है। जिन्हें मूलभूत सुविधा के तहत आवास, शौचालय, ईंधन, पेयजल, शिक्षा समेत नीतिगत, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता मार्गदर्शन मुहैया कराया। बैंक खाते खुलवाए। नतीजा रहा कि भारत महिलाओं को रोजगार देने वाला देश बन चुका है। एमएसएमई में 21 फीसदी महिला निवेशक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed