{"_id":"6b048426dd8a17fc34054289","slug":"women-subjected-to-indecent-behavior-for-opposing-the-plowing-of-a-field-bareilly-news-c-123-1-bdn1038-178329-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत जोतने का विरोध करने पर महिलाओं से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत जोतने का विरोध करने पर महिलाओं से की अभद्रता
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव होतीपुर में खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद में खेत जोतने गए किसान के बेटे व घर की महिलाओं को घेरकर गाली-गलौज व अभद्रता करने का मामला सामने आया है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका खेत गांव के ही रकबे में स्थित है। गांव निवासी आरोपी कर्रु व रनवीर हेकड़ व दबंग किस्म के हैं और खेत की मेड़ को अक्सर काटते रहते हैं। 21 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे उनका बेटा अपने खेत को जोतने गया था। साथ में घर की महिलाएं भी थीं, तभी आरोपियों ने बेटे को घेर लिया। जब बेटे व महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि एक आरोपी ने अश्लील हरकतें कीं, जिसका वीडियो भी है। शोर पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे और बेटे व महिलाओं को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी उन लोगों से भी बदतमीजी करने लगे। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार केस दर्ज करने के बाद जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद