फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women send bangles to husbands for giving teen talaq

तलाक देने वालों! तुम चूड़ी पहन लो.. हम ई-रिक्शा चला लेंगे

Sat, 28 Apr 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 28 Apr 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Women send bangles to husbands for giving teen talaq
women
 तीन तलाक पीड़ित और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं ने अपने पतियों को पार्सल से चूड़ियां भेजी हैं। उनका कहना है कि तलाक देने वाले अब चूड़ियां पहनकर अपने घरों में बैठें। अपना और अपने बच्चों का पेट भरने के लिए अब बे खुद ई-रिक्शा चलाएंगी। 22 महिलाओं ने इसके लिए बाकायदा अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन किया है। 
विज्ञापन

ये महिलाएं शुक्रवार को गढै़या स्थित मेरा हक फाउंडेशन के कार्यालय पर एकत्र थीं। इनमें से 22 महिलाओं ने फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से ई-रिक्शा दिलवाने के लिए मदद मांगी है। इसके लिए उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए आई स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन किया है। महिलाओं का कहना है कि अब उन्हें पति का सहारा नहीं चाहिए। वे खुद मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण करेंगी। संस्था अध्यक्ष फरहत नकवी ने कहा, महिलाएं कभी किसी से पीछे नहीं रही हैं। वे मजदूरी करके आगे बढे़ंगी और अपना अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
विज्ञापन

विकास भवन में तीन दिन पहले सीडीओ के साथ पीड़ित महिलाओं और फाउंडेशन की सदस्यों की मीटिंग हुई थी। इसी में सीडीओ ने अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही स्वरोजगार योजना की जानकारी दी थी। उस समय सिर्फ पांच महिलाएं ही ई-रिक्शा के लिए आवेदन करने को तैयार हुई थीं, लेकिन आपस में बातचीत करके जब उन्हें एक-दूसरे से हौसला मिला तो 22 महिलाओं ने विकास भवन जा कर ई-रिक्शा के लिए आवेदन कर दिया। इनमें 12 महिलाएं ऐसी हैं जिनके तलाक के मुकदमे अदालत में चल रहे हैं, लेकिन अभी किसी को गुजारा भत्ता नहीं मिल रहा है। ऐसी स्थिति में उनके सामने अपना और अपने बच्चों का पेट पालने का संकट है। कुछ महिलाएं तो अपने मायके में रह रहीं हैं तो कुछ किराए के मकान में बच्चों के साथ रहकर पतंग और बीड़ी बनाकर गुजारा कर रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस - 1
रूहीना खातून की शादी शाहजहांपुर में आफाक के साथ हुई थी। एक साल पहले पति ने तलाक दे दिया। दो बेटियां थीं। एक की कैंसर से मौत हो गई। आर्थिक तंगी के चलते रूहीना उसका इलाज भी नहीं करा सकीं। पति ने महज इसलिए उन्हें तलाक दे दिया कि उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया। 

केस - 2
सोनम की शादी पुराना शहर में ताजीम के साथ हुई थी। सवा महीने बाद ही पति ने उन्हें तलाक दे दिया। पति गरीब परिवार से था सो उसने पैसों के लिए अपनी बहन के जेठ के हाथों सोनम को बेच दिया। सोनम को जब इसका पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। 

केस -3
रमनदीप कौर की शादी मुरादाबाद में अवतार के साथ हुई थी। दहेज के लिए उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाने लगा। ससुर ने भी परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। 



केस - 4
फरहाना खान की शादी प्रेमनगर निवासी नवेद हुसैन से हुई थी। उनके एक बेटी है। बेटी होने की वजह से ही पति ने उन्हें तलाक दे दिया। बाद में दुबारा शादी करने को तैयार हो गया। इसके लिए देवर के साथ हलाला करने का दबाव बनाया। फरहाना इसके लिए तैयार नहीं हुई। फरहाना का पति अब सऊदी अरब में बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed