फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women protested to close country liquor shops in bareilly

Bareilly: शराब की दुकान खुलने से घरों में बढ़ा क्लेश, महिलाओं ने किया कुछ ऐसा, शटर गिराकर भागा सेल्समैन

Tue, 21 Nov 2023 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 06:29 PM IST
सार

भोजीपुरा क्षेत्र के गांव जटऊपट्टी की महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर देसी शराब का ठेका बंद कराने के लिए प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि शराब की दुकान खुलने से घरों में कलह बढ़ गई है। युवक नशा करने लगे हैं। 

विज्ञापन
Women protested to close country liquor shops in bareilly
शराब की दुकान से बाहर खड़ीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव जटऊपट्टी में मंगलवार को महिलाओं ने गांव के बाहर सरकारी देसी शराब के ठेके को बंद कराने के लिए उग्र प्रदर्शन किया। कई महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर ठेके पर पहुंचीं। महिलाओं का गुस्सा देखकर सेल्समैन हरीश मौका पाकर दुकान का शटर गिराकर भाग गया। 

विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि गांव के बाहर देसी शराब की दुकान खोली गई है। ये नवाबगंज तहसील के गांव शायपुर के लिए स्वीकृत है। जबकि गांव जटऊपट्टी सदर तहसील में आता है। शराब की दुकान खुलने से गांव के युवक नशा करने लगे हैं। घरों में कलह-क्लेश के मामले बढ़ने लगे हैं। गांव में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ससुरालवालों ने दामाद को पीटा: पत्नी ने भी उठाया हाथ, आहत युवक ने दी जान; वीडियो बनाकर बयां किया दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनका बेटा रोज शराब पीकर घर आता है। पत्नी और उनके साथ मारपीट करता है। गांव के कई परिवारों में शराब को लेकर अक्सर कलह होती है। इससे महिलाएं परेशान हो गई हैं। इसलिए गांव की कई महिलाओं ने देसी शराब का ठेका बंद कराने को लेकर प्रदर्शन किया। 


 

डीएम से मिलेंगी गांव की महिलाएं 
प्रदर्शन में गांव की दीपा सागर, धनेश्वरी, नाथू देवी, विमला देवी, सन्नो देवी, पूरन देवी, राजश्री, राजेश्वरी, प्रेम श्री सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान राजवती मौर्या ने बताया कि गांव में अवैध तरीक से शराब की दुकान खुली है। हम महिलाओं सहित जिलाधिकारी से मिलकर ये दुकान बंद कराने की मांग करेंगे। 

भोजीपुरा थाने के एसआई मोदी सिंह ने बताया कि गांव में देसी शराब की दुकान बंद करवाने को लेकर कुछ महिलाओं ने प्रदर्शन किया है। आबकारी विभाग को सूचना दी गई है। महिलाओं को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed