{"_id":"67ebe8fa3ed97f9c350f75c3","slug":"women-protest-against-liquor-shop-in-the-village-in-bareilly-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गांव में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध, लाठी-डंडे लेकर महिला ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गांव में शराब की दुकान खोले जाने का विरोध, लाठी-डंडे लेकर महिला ने किया प्रदर्शन
Tue, 01 Apr 2025 07:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Apr 2025 07:08 PM IST
सार
गांव चितौली में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि अधिकतर पुरुषों को शराब की लत लग गई है। शराब पीकर घर आते हैं और मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
महिलाओं ने दुकान के बाहर बैठकर जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव चितौली में शराब की दुकान खुलने के विरोध में मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान के सामने लाठी-डंडे लेकर बैठी महिलाओं को समझाने प्रयास किया। आबकारी टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाएं विरोध पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
गांव चितौली में मंगलवार को महिलाओं ने नई जगह पुल के पास खोली जा रही शराब की दुकान का विरोध किया। जैसे ही शराब दुकान में माल आने की सूचना मिली तो महिलाएं दुकान के सामने लाठी डंडे लेकर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आबादी के करीब खुल रही दुकान
पुलिस की सूचना पर शाम को आबकारी टीम पहुंची। आबकारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने महिलाओं को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं विरोध पर अड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष शराब की दुकान गांव के बाहर थी। इस बार आबादी के बहुत करीब खोली जा रही है।
विज्ञापन
बताया कि अधिकतर पुरुषों को शराब की लत गई है, जिससे कई परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। शराब पीने के बाद घर आकर पुरुष लोग पत्नी बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के लिए शराब की दुकान स्वीकृत हुई है, जिसका महिलाएं विरोध कर रही हैं। दुकान खोलने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन