{"_id":"683e16ef87790fb3a7058739","slug":"women-players-are-honing-their-skills-in-the-camp-bareilly-news-c-4-agr1043-653919-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिविर में हुनर निखार रहीं महिला खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिविर में हुनर निखार रहीं महिला खिलाड़ी
विज्ञापन
फुटबाल का दिया जा रहा प्रशिक्षण, 20 खिलाड़ी उठा रहे लाभ
बरेली। महिला खिलाड़ियों को फुटबाल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके खेल कौशल को निखारने के लिए जिला फुटबॉल संघ की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में निशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। इस समय करीब 20 महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहीं हैं।
संघ के सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि कोरोना काल के बाद खिलाड़ियों की संख्या में कमी आई है। इस वजह से मैदान में सन्नाटा पसरा रहता है। महिला फुटबाल टीम चुनना भी कई बार मुश्किल होता है।
टीम में पर्याप्त खिलाड़ियों के न होने से प्रतियोगिताओं में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हो पा रहा। इस स्थिति को देखते हुए संघ की ओर से महिला खिलाड़ियों को दोबारा मैदान से जोड़ने के लिए शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया। हाल ही में इसका शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
वर्ष 2000 से चल रहा कैंप
शिविर के साथ ही जिला फुटबॉल संघ की ओर से वर्ष 2000 से जून के महीने में हर साल 15 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप भी आयोजित किया जाता है। इसमें खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ मानसिक मजबूती और अनुशासन की शिक्षा भी दी जाती है। संवाद
खिलाड़ियों ने पहल को सराहा
शिविर में आकर फिर से खेल से जुड़ाव हुआ। अब मैं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने और पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं। - वंशिका श्रीवास्तव
यहां कोच ने हमें कई नई चीजों से रूबरू कराया। इसके बाद मुझे भी खेल से लगाव हो गया और मैंने नियमित अभ्यास शुरू कर दिया है। - महिमा सिंह