फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women of house cried and screamed after seeing bulldozer action in Bareilly

बरेली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: रहम करो... रहम, रोते हुए महिलाएं देती रहीं खुदा का वास्ता

Tue, 02 Dec 2025 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Dec 2025 11:20 PM IST
सार

बुलडोजर और पुलिस बल देख मौके पर मौजूद महिलाएं-युवतियों रोने और चिल्लाने लगीं। वह पुलिस और कार्रवाई कर रहे बीडीए के अफसरों से बार-बार कहती रहीं कि रहम करो।

विज्ञापन
Women of house cried and screamed after seeing bulldozer action in Bareilly
बुलडोजर चलता देख रोतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीडीए के दोनों बुलडोजर सूफी टोला में मंगलवार दोपहर ठीक दो बजे सरफराज वली खां और राशिद खां के बरातघरों के सामने पहुंचे। बुलडोजर और पुलिस बल देख अच्छे मियां के घर की छत पर सरफराज के परिवार की मौजूद महिलाएं-युवतियों चीख-पुकार कर रोने लगीं। रोते-पीटते हुए तेज आवाज में पुलिस और बीडीए अधिकारियों से रहम करो...रहम, खुदा से डरो... कहते हुए कार्रवाई का विरोध जता रही थीं। वहीं, राशिद खां के दो भाइयों के परिवार की महिलाएं घर से बाहर निकलने को तैयार नहीं थीं। इन्हें घर से बाहर निकालने और विरोध को नियंत्रित करने में पुलिस को 40 मिनट लग गए।

विज्ञापन


मरहूम आसिफ और पप्पू के परिवार की महिलाओं और बच्चों ने कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारी ऊपर से ऑर्डर है कहकर दोनों बरात घरों को तोड़ने के लिए अपनी मजबूरी बता रहे थे। इसी बीच राशिद के एक भाई अधिक उग्र हो गए और बुलडोजर के सामने आकर छत पर खड़ी महिलाओं को भी सड़क पर आकर विरोध करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश कर ही रही थी कि तभी एक बुजुर्ग महिला भी बुलडोजर के पास आकर माथा पीटने लगी थी। वह भी अधिकारियों से रहम करो...खुदा से डरो...मत तोड़ो मेरा घर कहते हुए विलाप कर रही थी। महिला पुलिस कर्मी राशिद खां के दोनों मरहूम भाइयों की पत्नियों, बेटियों को सामने के दूसरे के घर में पहुंचाने में कामयाब हो गई थीं।
विज्ञापन


गुड मैरिज हॉल के ऊपरी भवन में रहते हैं मरहूम पप्पू और आसिफ के परिवार
गुड मैरिज हॉल तीन भाई राशिद खां, नसीम खां व आसिफ खां के नाम है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अच्छे मियां के छह बेटे थे। इसमें राशिद, नसीम, आसिफ, पप्पू, यूनुस और अनीस हैं। इनमें तीन भाइयों पप्पू, आसिफ और यूनुस की मौत हो चुकी है। नसीम परिवार समेत दिल्ली में रहते हैं। राशिद और अनीस का परिवार मैरिज हाल के सामने सड़क की दूसरी साइड वाले घर में रहता है, जबकि मरहूम पप्पू और आसिफ का परिवार गुड मैरिज हॉल के ऊपर वाले भवन में रहते हैं। अपर एसडीएम राम जनम यादव और सीओ सिटी तृतीय पंकज कुमार से रो-रोकर घर न तोड़ने की गुहार लगा रहे थे। पप्पू व आसिफ की विधवा पत्नियां रहने को कोई दूसरा घर न होने की बात कह रही थीं। इनके परिवार का खर्च भी गुड मैरिज हॉल की कमाई पर निर्भर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरफराज के मैरिज लॉन की छत पर टावर
सपा नेता सरफराज वली खां के मैरिज हाल (ऐवान-ए-फरहत) के दूसरी मंजिल की छत पर मोबाइल का टावर लगा है। तोड़फोड़ से टावर को सुरक्षित करने के लिए कंपनी के कर्मी अपराह्न 3.40 बजे पहुंचे थे। इन कर्मियों ने टावर से कीमती बैटरियां व अन्य सामान सुरक्षित कर लिया है। ढांचे को खोलने के लिए वह बुधवार को फिर आएंगे। बताया जा रहा है कि सरफराज टावर लगवाने के बदले भी मोबाइल कंपनी से हर महीने किराया उठा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed