फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   women molestation case: Hotel staff removed CCTV footage

होटल की ‘माया’.. छेड़खानी के सबूतों पर काली छाया 

Thu, 25 Jan 2018 09:55 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेेली Updated Thu, 25 Jan 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
women molestation case: Hotel staff removed CCTV footage
up police
चौकी चौराहा के पास स्थित होटल की ‘माया’ ऐसी फैली कि बीमा कंपनी की महिला मैनेजर के साथ रूम में हुई छेड़खानी के सबूतों पर ही काली छाया मंडराने लगी। होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कई अहम सबूत कैद हुए थे। इनकी जांच होती तो कहानी के कई और किरदार सामने आ सकते थे, लेकिन केस की पैरवी में मददगार अहम सबूतों के नष्ट होने का पूरा इंतजार किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेने बृहस्पतिवार रात तब पहुंची, जब स्टोरेज से फुटेज मिट चुकी थीं। पुलिस को सिर्फ रिसेप्शन की सीसीटीवी फुटेज मिली। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

एक बीमा कंपनी के लखनऊ कार्यालय से महिला मैनेजर (एजेंसी) 23 जनवरी को चौकी चौराहा के पास स्थित होटल के कमरा नंबर 212 में ठहरी थी। उसके बॉस बगल के कमरा नंबर 211 में रुके थे। महिला मैनेजर के मुताबिक रात 10:30 बजे कमरे में खाना पहुंचाने के बाद 11:15 बजे वेटर रवि बर्तन लेने आया था। आरोप है कि इसी दौरान वेटर ने महिला मैनेजर से छेड़छाड़ की थी। वेटर का आना-जाना कॉरीडोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। पुलिस के लिए यह साबित करने के लिए कि वेटर वाकई कमरे में गया था या किसी दबाव में बयान दे रहा है, यह फुटेज अहम सबूत थी। यह सबूत पहले ही एकत्र किए जा सकते थे, लेकिन लापरवाही बरती गई। बृहस्पतिवार की रात 7:30 बजे पुलिस जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेने पहुंची तो होटल के मैनेजर ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि कॉरीडोर में कमरों के बाहर लगे कैमरों में सिर्फ 24 घंटे की फुटेज की स्टोर रहती है। वहां नॉन एचडी कैमरे लगे हुए हैं। रिसेप्शन पर आकर हाथ पटकती है महिला 
विज्ञापन

रिसेप्शन पर लगे कैमरे में 23 जनवरी की रात 11:30 बजे महिला मैनेजर अपने बॉस के साथ आती नजर आ रही है। गुस्से में वह रिसेप्शन पर हाथ भी पटकती है। होटल प्रबंधन जब पुलिस को बुलाने में देरी करता है तो वह चिल्लाती नजर आती है। बाद में होटल मैनेजर आता है और तब पुलिस को फोन किया जाता है। कुछ देर बाद पुलिस आकर कार्रवाई शुरू करती है। पूरे समय महिला मुंह पर हाथ रखे रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब महिला के कोर्ट में होंगे बयान 
पुलिस ने महिला मैनेजर से फोन पर बृहस्पतिवार को संपर्क किया। एफआईआर के बाद अब महिला के कोर्ट में बयान होने हैं। महिला ने कोतवाली पुलिस को आश्वस्त किया है कि वह कोर्ट में बयान देने के लिए आएगी। अब कोर्ट के सामने महिला मैनेजर को जल्द पेश किया जाएगा। 

मैनेजर को मालूम था कि 24 घंटे ही स्टोर रहती है फुटेज
होटल मैनेजर से जब पूछा गया कि कॉरीडोर की फुटेज चौबीस घंटे रहती है, यह बात उन्हें पहले से मालूम होगी। ऐसे में उन्हें रिसेप्शन की फुटेज की तरह कॉरीडोर की फुटेज भी डाउनलोड करके साक्ष्य सुरक्षित रखनी चाहिए थी। ताकि यह पता लग सकता कि घटनाक्रम के दौरान कमरे में कौन गया और बाहर कौन आया। इस पर होटल मैनेजर ने कहा, उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह फुटेज महत्वपूर्ण हो सकती है।


महिला अपराध के मामलों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित सबूत तत्काल कब्जे में लेने चाहिए थे। मैं दिखवा लेता हूं कि किस स्तर पर लापरवाही बरती गई। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed