फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women like weapons along with bracelets and necklaces

Bareilly News: कंगन-हार संग महिलाओं को भा रहे हथियार

Mon, 01 Dec 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Women like weapons along with bracelets and necklaces
बरेली। हथियार सिर्फ पुरुषों के लिए स्टेटस सिंबल नहीं, ये महिलाओं को भी खूब भा रहे हैं। उन्हें गहनों के साथ ही बंदूक, रिवॉल्वर और पिस्टल रखने का भी शौक है। आम गृहिणी से लेकर निशानेबाज युवतियां तक असलहे लेकर चल रहीं हैं। जिले में 49 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं। इसमें पांच हजार लाइसेंस महिलाओं के नाम हैं।
विज्ञापन

बहादुरपुर गांव की सुधा रानी गृहिणी हैं। उनके पास दोनाली बंदूक है। वह बताती हैं कि यह बंदूक उनके ससुर बृजलाल शर्मा के नाम थी। ससुर के न रहने पर बंदूक का लाइसेंस उनके पति अरविंद शर्मा अपने नाम चाहते थे, लेकिन सुधा ने अपने नाम करा लिया। सुधा परिजनों को बंदूक बाहर ले जाने की इजाजत नहीं देतीं। जरूरत पर वह खुद ही बंदूक लेकर निकलती हैं।
विज्ञापन

आदर्श नगर कैंट की निशानेबाज रिया सिंह के पास राइफल है। इससे वह आए दिन राइफल क्लब में फायरिंग करती रहती हैं। रिया कहती हैं कि जब भी वह राइफल लेकर घर से बाहर निकलती हैं, तो उन्हें गर्व महसूस होता है। एक अन्य निशानेबाज हिबा खान के पास पिस्टल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष में 62 महिलाओं ने लिए लाइसेंस
पिछले तीन वर्षों में करीब 800 शस्त्र लाइसेंस जारी हुए हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 62 बताई जा रही है। इन शस्त्र लाइसेंसों में ज्यादातर वरासत के हैं। कई महिलाओं ने नए लाइसेंस भी लिए हैं।
जनता दर्शन में ही स्वीकृत कर दिया लाइसेंस
कुछ दिन पहले कैंट क्षेत्र के भरतौल निवासी विजय रावत की पत्नी भावना रावत शस्त्र लाइसेंस के लिए कलक्ट्रेट में जनता दर्शन में डीएम के सामने पेश हुई थीं। डीएम ने उनकी बात सुनकर तुरंत उन्हें पिस्टल का लाइसेंस जारी कर दिया था। संवाद


--
महिलाएं पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं हैं। अब शस्त्र लेने के लिए भी अच्छी संख्या में महिलाओं के आवेदन देखने को मिलते हैं। जरूरत समझकर महिलाओं को लाइसेंस दिए जाते हैं। - अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed