फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   women killed while sleeping at night

घर के बाहर सो रही महिला की गला काटकर हत्या

Mon, 18 Jul 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
women killed while sleeping at night
फरीदपुर। घर के बाहर भैंसों की निगरानी के लिए डनलप पर सो रही महिला की किसी ने धारदार हथियार से गर्दन कटकर हत्या कर दी। उसके चेहरे पर भी कई बार किए गए। वारदात की सूचना पर एसएसपी ने मौका मुआयना कर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने महिला के जेठ की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

फरीदपुर इलाके के गांव धीरपुर में रहने वाले विष्णु यादव अपने बड़े भाई राधे के साथ बरेली में मजदूरी करते हैं। घर में विष्णु की पत्नी 35 वर्षीय रिंकी दो बेेटों 12 वर्षीय दीपक और आठ साल के हिमांशु के साथ रहती थी। बड़े दीपक ने बताया कि शनिवार रात भैंसों की रखवाली के लिए गली में खड़े डनलप पर मां सो रही थी। बराबर पड़ी चारपाई पर वह छोटे भाई के साथ सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे जब उसकी चारपाई के ऊपर से हमलावर कूदकर भागा तो उनकी आंख खुली। उठकर देखा तो मां डनलप पर खून से लथपथ पड़ी थी।
विज्ञापन

मां को खून से लथपथ देख बच्चों ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सुबह चार बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, फरीदपुर सीओ गौरव सिंह, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के जेठ राधे की तहरीर पर फरीदपुर थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति पर गहराया पुलिस का शक
रिंकी की हत्या की सूचना पर जेठ राधे तो बरेली से घर पहुंच गया, लेकिन पति विष्णु का अता पता नहीं है। धीरपुर पहुंच गया। बेटे दीपक ने बताया कि सभी लोगों ने उसके पिता का कई बार नंबर लगाया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। शाम तक वह घर नहीं पहुंचे। पति के घर न पहुंचने पर पुलिस का शव उस पर ही गहराने लगा है। पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल निकलवाई है।
बच्चों की चारपाई पर रखी मिली आम की थैली
वारदात में किसी परिचित का हाथ होने का ही शक जताया जा रहा है। जांच के दौरान बच्चों की चारपाई पर थैली में दो किलो आम रखे मिले। माना जा रहा है कि कोई परिचित ही रात में आम लेकर उनके पास आया था। इस दौरान विवाद होने पर उसने उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल पर पुलिस को महिला के हत्यारे से संघर्ष के भी कोई सबूत नहीं मिले हैं।
15 साल पहले किया था प्रेम विवाह
विष्णु यादव ने 15 साल पहले फरीदपुर के लाइन पार मठिया पर रहने वाली रिंकी से प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज रिंकी के मायके वाले भी उससे कोई वास्ता नहीं रखते थे। घटना के बाद भी मायके का कोई भी व्यक्ति गांव नहीं पहुंचा था।

छानबीन में अहम सबूत मिले हैं। वारदात में परिवार के ही सदस्य का हाथ है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed