फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women died due to Hunger and cold in Bareilly

भूख और ठंड से ठिठुर कर महिला की मौत, झोपड़ी में कर रही था गुजारा

Mon, 07 Jan 2019 07:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Jan 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Women died due to Hunger and cold in Bareilly
hut

नवाबगंज में एक 70 वर्षीय बूढ़ी महिला की भूख और ठंड से ठिठुर कर मौत हो गई। महिला का शव एक झोपड़ी में चारपाई पर कंबल में लिपला मिला। उसके नजदीक एक चाय का गिलास व खाने के लिए केवल एक रस्क मिला। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला नवाबगंज के देहात इलाके के बेला नामक गांव की रहने वाली थी। यहां एक शिक्षक के साथ उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद उन्हें कोई संतान नहीं हुई, वहीं कुछ समय के बाद महिला के पति की भी मौत हो गई।

विज्ञापन

Women died due to Hunger and cold in Bareilly
clothe

इसके बाद परिवार के लोग महिला को अशुभ बताकर उसे ताने देने लगे व उसे नीचा दिखाने लगे। इतने पर भी जब उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने महिला को उसके पति की मौत का कसूरबार बताना शुरू कर दिया। 

फिर गांव वालों संग मिलकर उसे उसी के घर से निकाल बाहर किया। दर-दर की ठोकरें खाने के बाद दुखियारी महिला नवाबगंज के रामलीला मैदान के पास आकर एक टूटी-फूटी झोपड़ी में रहने लगी। इस झोपड़ी में रहते रहते उसने यहां 10 साल गुजार दिए। 

Women died due to Hunger and cold in Bareilly
people near women dead body

रविवार रात महिला की ठंड के कारण मौत हो गई। आसपास के रहने वाले लोगों ने महिला की मौत की खबर तहसील प्रशासन और पुलिस महकमे को दी मगर मौके पर  कोई नहीं पहुंचा। बहुत समय बीत जाने के बाद पुलिस पहुंची तो सही लेकिन कोई मदद नहीं मिली। 

आखिर में महिला के अंतिम संस्कार का जिम्मा उन लोगों ने संभाला जो महिला को रोजाना खाना देकर जाते थे। इनमें से एक युवक जिसका नाम मोहम्मद यासीन है उसने महिला के शव का हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक अंतिम संस्कार किया। इसमें यासीन के साथ अन्य पांच लोगों ने भी मदद की। आसपास के लोगों ने बताया महिला का नाम शांति था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed