फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women can not become the city Qazi

शहर काजी नहीं बन सकती महिला

Sun, 28 Feb 2016 02:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 28 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के चमनगंज इलाके में एक महिला मारिया फजल को शहरकाजी घोषित कर दिए जाने पर उलमा ने सवाल खड़े दिए दिए है। खास तौर से दरगाह आला हजरत स्थित सुन्नी मरकज के उलमा ने एतराज जताते हुए इसे गैर शरई करार दिया है।
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत स्थित मदरसा मंजरे इस्लाम मौलाना डॉ. एजाज अंजुम ने कहा है कि महिला को शहर काजी का पद देना गलत है। उसको मोबल्लिगा (तबलीग करने वाली) तो बनाया जा सकता है मगर शहर काजी का ओहदा नहीं दिया जा सकता। वजह यह है कि शहर काजी के लिए बहुत से मामलात जुड़े होते हैं और शहर काजी को फैसला देना होता है। महिला का फैसला शरई उमूर (मामलात) में नाफिज (लागू) नहीं है क्योंकि महिला को नाकिमुल अक्ल (न समझ) माना जाता है और शरियत ने नाकिमुल अक्ल को फैसले का अधिकार नहीं दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला तन्हा किसी शरई मामले में गवाही देगी तो उसकी गवाही काबिले कुबूल नहीं। जैसा कि चांद देखने का ही मसला ही लिया जाए कि अगर कोई महिला त्योहार के चांद की शहादत दे तो उसकी गवाही कुबूल नहीं होगी। जबकि उसने चांद अपनी नजर से देखा हो तो भी। दो महिलाओं की गवाही मिला कर एक गवाही मानी जाती है। ‘अल्लाह के रसूल ने फरमाया कि महिला में अक्ल और दीन की कमी है’। अब ऐसी सूरत में महिला को शहर काजी बनाया जाना शरियत में दखलअंदाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाकिम का पद है शहर काजी
बरेली सुन्नी मरकज के शहर काजी ने आल इंडिया जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती असजद रजा से बात की है। उन्होंने सुन्नी महिला काजी-ए-शहर को गैरशरई बताया है। उन्होंने कहा कि इस जमाने में शहर काजी का पद हाकिम के जैसा होता है और औरतों की शयान-ए-शान नहीं कि वह काजी बनें। काजी-ए-शहर तमाम मुल्की, मिल्ली, समाजिक मसलों पर शरीअत की रोशनी में फैसला करता है। जिसकी पूरी समझ एक महिला में नहीं मानी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed