फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women bikers are giving momentum to social concerns

Bareilly News: सामाजिक सरोकारों को महिला बाइकर्स दे रहीं रफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Women bikers are giving momentum to social concerns
बरेली। बाइक चलाने का शौक अब महज रोमांच तक सीमित नहीं रहा। शहर की महिला बाइकर्स इसके जरिये सामाजिक सरोकारों को रफ्तार दे रहीं हैं। वे सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण जैसे अभियानों में योगदान देने के साथ ही देश-विदेश की यात्रा कर अपने अनुभवों से समाज में जागरूकता फैला रहीं हैं। पेश है एक रिपोर्ट...।
विज्ञापन


श्वेता दे रहीं फिटनेस का मंत्रश्वेता बाइकिंग के साथ ही बंजी जंपिंग, स्कूबा डाइविंग और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। वह फिटनेस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा मानती हैं और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित करती हैं। वह बाइक रैली के जरिये सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचा रहीं हैं। सेव वाटर, सेव अर्थ जैसे अभियानों को बढ़ावा देने के लिए वह रैलियों में हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रहीं रिया
रिया चावला को बचपन से ही बाइक चलाने का शौक था। अब वह अपने इस जुनून को महिला सशक्तीकरण से जोड़कर समाज में नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने अपने पति के सहयोग से बाइक राइडिंग में कदम रखा और अब महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। रिया का मानना है कि किसी भी कार्य को करने के लिए पुरुष या महिला होने का अंतर मायने नहीं रखता। बस दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुद से प्रेरणा लेकर फर्राटा भर रहीं सिमरनशौक कब कामयाबी में बदल लिया, सिमरन कौर को खुद इसका पता नहीं चला। उनका मानना है कि खुद से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कड़ी मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। अपने इसी विचार को समाज तक पहुंचाने के लिए वह लगातार बाइक रैलियों में भाग ले रही हैं। बाइक से अब तक वह दुधवा नेशनल पार्क, अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर की यात्रा कर चुकीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed