{"_id":"676dc777aa9ec1763e04abbb","slug":"women-are-becoming-empowered-by-joining-agriculture-and-animal-husbandry-dr-triveni-dutt-bareilly-news-c-4-lko1064-549356-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि और पशुपालन से जुड़कर सशक्त हो रहीं महिलाएं : डॉ. त्रिवेणी दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि और पशुपालन से जुड़कर सशक्त हो रहीं महिलाएं : डॉ. त्रिवेणी दत्त
विज्ञापन
बरेली। महिलाएं कृषि, पशुपालन से जुड़कर सशक्त हो रही हैं, इसे और विस्तार देने के लिए उन्हें तकनीकी का ज्ञान दिया जाएगा। महिलाओं के सशक्तिकरण की चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिए आईवीआरआई कोलकाता परिसर की तर्ज पर अब बरेली में भी कार्यशाला होगी।
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इज्जतनगर में बृहस्पतिवार को ये विचार निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने सामाजिक-तकनीकी नवाचार बंडलिंग (एसटीआईबी) के लर्निंग लैब पर आयोजित कार्यशाला में कहीं। आयोजन अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परामर्श समूह (सीजीआईएआर), अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान और आईवीआरआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा से ही उनमें निर्णय क्षमता का विकास होगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने घर की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें। योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
यहां जेडी प्रसार शिक्षा डाॅ. रूपसी तिवारी, परियोजना प्रभारी डाॅ. महेश चंद्र, प्रसार शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. एचआर मीणा, डाॅ. श्रुति, जेडी शोध डाॅ. एसके सिंह, जेडी शैक्षणिक डाॅ. एसके मेंदीरत्ता, जेडी कैडराड डाॅ. सोहिनी डे समेत अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यरो