फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women adopting men's profession honored

Bareilly News: पुरुषों का पेशा अपनाने वाली महिलाएं सम्मानित

Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Women adopting men's profession honored
बरेली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली की ओर से पुरुषों के परंपरागत पेशे में पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बरेली क्लब में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले कमिश्नर के साथ जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष आशीष सिंघल, लेडीज विंग की प्रेसिडेंट कोमल कपूर के साथ भावना सिंघल, अंकिता सक्सेना, जायंट्स वीक को-ऑर्डिनेटर मनोज अग्रवाल और मनोज कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमिश्नर ने कार्यक्रमों की प्रशंसा की। आशीष सिंघल ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में कोमल कपूर ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर जायंट्स ग्रुप के डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस शैलभ अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रजनीश मलिक, रूपेश मलिक, विभोर गोयल, पुनीत सक्सेना, अमित अग्रवाल, असित माहेश्वरी, पुनीत बंसल, रोहित अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, विवेक सरन अग्रवाल, कोमल कपूर, संगीत सरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनको किया गया सम्मानित: बाइक राइडर दीक्षा श्रीवास्तव, बरेली डिपो की परिचालक रीतिका दयाल, फोटोग्राफर अनुभा सक्सेना, रिपोर्टर मुस्कान दीक्षित, सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट प्रज्ञा पांडेय, सुप्रिया सिंह, आस्था आनंद, सनोबर फरीदी, सीटीआई शिवधारा, पेट्रोल पंप अटेंडेंट फरहा खान, सोनी सिंह और मैनेजर आकांक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article