{"_id":"69f7a429e322c52436007437","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103029-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे से लटका मिला महिला का शव
Mon, 04 May 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 04 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सुनौरा मुरारपुर निवासी शांति देवी (45) का शव रविवार दोपहर कमरे में कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, शांति देवी घरेलू कलह से परेशान थीं। रविवार दोपहर उनका शव उनके घर में छत पर एक कमरे में कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। आशंका है कि घरेलू कलह चलते शांति देवी ने आत्महत्या कर ली। शांति देवी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पति सालिक राम मजदूरी आदि काम करते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।