{"_id":"6744350bd808621887084eaa","slug":"woman-went-missing-after-leaving-her-20-day-old-baby-girl-lying-in-the-grass-in-bareilly-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में 20 दिन की बच्ची घास में लिटाकर लापता हुई मां, पुलिस ने पिता को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में 20 दिन की बच्ची घास में लिटाकर लापता हुई मां, पुलिस ने पिता को सौंपा
Mon, 25 Nov 2024 02:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 02:00 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर में पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सुबह लोगों ने नवजात बच्ची को घास में पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस ने उसके पिता को तलाशा और बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
नवजात बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में 20 दिन की अबोध बच्ची को उसकी मां घास में लिटाकर चली गई। सोमवार सुबह बस्ती के लोगों ने बच्ची को देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को उठाया। पुलिस ने परिजनों की तलाश कर बच्ची को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। ठंड में कई घंटे जमीन में पड़ी रही बच्ची की हालत बिगड़ गई। पिता ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बच्ची की मां का कोई पता नहीं चला है। परिजन उसे तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
फरीदपुर थाना पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि लाइन पार मठिया नई बस्ती ताज पेट्रोल पंप के पास मैदान में नवजात बच्ची को कोई छोड़कर चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उठाया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तलाश की। बच्ची के माता-पिता बस्ती में ही रहते हैं। उसे पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
बरेली हादसा: सवा साल से अधूरे पुल पर रोक न संकेतक... 20 फुट नीचे गिरी कार, खून से लाल हुआ पानी
विज्ञापन
ठंड में रातभर बच्ची मैदान में पड़ी रही। गनीमत रही कि किसी जानवर ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया। ठंड के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई। पिता ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को भर्ती कराया। बस्ती के ही रहने वाले जानकी प्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी कृष्णा देवी ने पांच नवंबर को बच्ची को जन्म दिया था। पत्नी की दिमागी हालत ठीक ना होने के चलते वह अपने मन की करती रहती है। रविवार रात वह किसी वक्त बच्ची को लेकर घर से चली गई थी। कृष्णा देवी का पता नहीं चला है।