फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman sweeper grabbed three lakh rupees on pretext of job in Bareilly

धोखाधड़ी: महिला सफाई कर्मचारी ने युवक को दिया नौकरी का झांसा, तीन लाख रुपये हड़पे; ऐसे खुली पोल

Fri, 30 Jun 2023 06:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 06:39 PM IST
सार

बरेली में महिला सफाई कर्मचारी ने पति और भाई को अफसर बताकर युवक को जाल में फंसा लिया। उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उससे तीन लाख रुपये हड़प लिए। 
 

विज्ञापन
woman sweeper grabbed three lakh rupees on pretext of job in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में महिला सफाई कर्मचारी ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने सुभाषनगर थाने में महिला कर्मचारी, उसके पति और भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गणेश नगर कॉलोनी निवासी अचल कुमार ने बताया कि क्यारा ब्लॉक के बारीनगला में तैनात महिला सफाई कर्मचारी मोना सिंह ने उसे फर्जी विज्ञप्ति दिखाकर पंचायती राज विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। मोना सिंह उसकी दुकान पर आती थी और जिला पंचायत राज अधिकारी बताकर अपने भाई संजय सिंह और पति अंकित से फोन पर बात कराती थी।

विज्ञापन

ऐसे खुली पोल 

मोना ने उससे तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। शक होने पर जब उसने जानकारी की तो पता चला कि विभाग की ओर से नौकरी की कोई विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है। इस पर अचल ने डीपीआरओ से मिलकर उन्हें पूरी जानकारी दी। डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी मोना सिंह को अचल के सामने बुलाया और धोखाधड़ी के बारे में पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी।

ये भी पढ़ें-  UCC: मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, कहा- कोई भी कानून बना लें, मुसलमान निकाह की जगह फेरे तो नहीं लेगा

अचल के आरोप की पुष्टि हो जाने पर डीपीआरओ ने मोना सिंह को निलंबित कर दिया। इसके बाद मोना ने अचल को फंसाने के लिए करगैना चौकी पर झूठा प्रार्थना पत्र दिया। अचल ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर हकीकत बताई। एसएसपी के आदेश पर मोना सिंह, अंकित और संजय सिंह के खिलाफ सुभाषनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed