फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman shot dead in land dispute in Pilibhit

पीलीभीत में जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

Fri, 25 Mar 2022 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in land dispute in Pilibhit
पीलीभीत। जमीन के विवाद में गांव बरहा निवासी राजेश्वरी देवी (45) की बृहस्पतिवार शाम खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजेश्वरी के साथ उनके पति खूबचंद भी थे, जो जान बचाकर भागे। परिवार वालों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घटना स्थल से करीब दो घंटे तक शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन

इस मामले में परिवार की निशानदेही पर एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, लापरवाही बरतने पर एसपी ने इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी और पूरनपुर गेट चौकी इंचार्ज अमरीश बाबू को निलंबित कर दिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बरहा निवासी खूबचंद ने बताया कि उन्होंने पांच बीघा जमीन की प्लॉटिंग की थी। इसी दौरान रूपपुर निवासी एक युवक ने खूबचंद का विश्वास जीत लिया।
विज्ञापन

उनकी जमीन के प्लॉट बेचने लगा था। प्लाट बेंचने के दौरान आरोपी ने खूबचंद को जमीनों की खरीदारी कराई थी। इसके लिए खूबचंद ने आरोपी को छह चेक दिए। कुछ चेक उसने अपने पास रख लिए। प्लॉट की रजिस्ट्री चेक करने पर पता चला कि आरोपी ने 12 प्लॉट की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली। इस पर दोनों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खूबचंद को फंसाने के लिए एक चेक में 48 लाख की रकम भरकर दूसरे के माध्यम से खाते में लगवा दिया था। चेक बाउंस होने के बाद प्लॉट के रुपये बता कर मुकदमा करा दिया है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार शाम चार बजे गांव से करीब दो किलोमीटर दूर असम हाईवे के पार अपने खेत से जानवरों के लिए पत्नी के साथ खूबचंद घास लेने गए थे। इसी दौरान शाम छह बजे गन्ने के खेत में आहट हुई।
सांड़ समझ कर पत्नी खुद तो भागी ही और उनसे भी कहा कि बचो। इतने में गन्ने के खेत से चार पांच नकाबपोश लोग निकले और फायरिंग शुरू कर दी। खूबचंद तो भाग गए पर पत्नी हमलावरों के बीच फंस गई। उसने बताया कि आरोपियों ने तीन चार फायर किए थे। गोली लगने से पत्नी मौके पर गिर गईं। उसने किसी तरह भाग कर जान बचाई।
इससे पहले भी कई बार आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस में भी शिकायत की गई, मगर सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर बलवीर सिंह और शहर कोतवाली इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह मौके पर पहुंच गए। जानकारी करने के बाद घटना स्थल से शव को उठाने की कोशिश की, मगर परिवार वालों ने मना कर दिया।

बाद में एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी और एसपी दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंचे। परिवार को समझाया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed