{"_id":"673954f6bf740e10730901a6","slug":"woman-shot-dead-in-bareilly-bike-riding-miscreants-seen-in-cctv-footage-2024-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: बरेली में आधी रात को महिला की गोली मारकर हत्या... सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: बरेली में आधी रात को महिला की गोली मारकर हत्या... सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक सवार बदमाश
Sun, 17 Nov 2024 08:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:01 AM IST
सार
बरेली में महिला की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ठेला बंद कर घर जा रही थी। बाइक सवार हमलावर गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Woman shot dead
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना इलाके के संजय नगर में शनिवार रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दोनों हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
रुपवती (45) पत्नी प्रेमशंकर संजय नगर में कुंवर बैंकट हाल के पास नॉनवेज का ठेला लगाती थीं। रात करीब 12 बजे वह ठेला बंद कर पास में ही स्थित घर जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आए।
बताते हैं कि इनमें से पीछे बैठे शख्स ने तमंचा निकालकर उन्हें पीठ में गोली मार दी। रुपवती चिल्लाकर गिर पड़ी, उधर आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
इन्हीं में से किसी परिचित ने रुपवती के घर वालों को सूचना दी। परिवार के लोग रुपवती को एक निजी अस्पताल में ले गए वहां भर्ती नहीं किया गया। यहां से यह लोग जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने रूपवती को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
सूचना पर बारादरी थाना पुलिस भी मौके पर आ गई और परिवार के लोगों से बातचीत की। घटना को लेकर वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक मौके पर जांच करने पहुंचे हैं।
छह महीने पहले भतीजे पर कराई गोली मारने की रिपोर्ट
रुपवती का मायका पीलीभीत में है। वह संजय नगर में ब्याही थी। उसके पति प्रेम शंकर की मृत्यु हो चुकी है। बरातघर के पास बेटे के साथ वह नॉनवेज का ठेला लगाती थी। इसी साल 23 जून को रुपवती के जबड़े में गोली मारी गई थी। उसकी बेटी पायल ने अपने ममेरे भाई रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस की जांच में रोहित पर आरोप साबित नहीं हुआ। घटना में नए आरोपी सामने आने की चर्चा है।

हर्ष फायरिंग में गोली लगने का शोर
घटना के दौरान नजदीक के बरातघर में विवाह कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए हर्ष फायरिंग में महिला को गोली लगने का शोर मच गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज चेक कराई। उन्हें घटना का एक लाइव वीडियो मिल गया, इसमें स्प्लेंडर बाइक पर सवार दोनों हमलावर जाते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने हेलमेट लगा रखा है ताकि उनकी पहचान न हो सके।