फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman reached lover house with her son after eight years of marriage in bareilly

जीती मोहब्बत की जंग: शादी के आठ साल बाद बेटे को लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, पहले हुई मारपीट फिर रजामंदी

Thu, 18 May 2023 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 May 2023 05:07 PM IST
सार

महिला का विवाह आठ वर्ष पूर्व बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। शादी के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। महिला अपने प्रेमी से चोरी छिपे मिलती रही। पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने उसे घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
woman reached lover house with her son after eight years of marriage in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में एक बच्चे की मां शादी के आठ साल बाद अपने प्रेमी के घर आ धमकी। वह उससे शादी की जिद करने लगी। प्रेमी भी उससे शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी और उनमें जमकर मारपीट हुई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई तो वहां मजमा लग गया। आखिरकार दोनों पक्ष उनकी शादी कराने के लिए रजामंद हो गए।

विज्ञापन


थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव की युवती का विवाह आठ वर्ष पूर्व बहेड़ी क्षेत्र के गांव में हुआ था। शादी के बाद महिला ने एक पुत्र को भी जन्म दिया, लेकिन उसके प्रेमी से संबंध खत्म नहीं हुए। वह पति से छिपकर प्रेमी युवक से बात करती रहती थी। दो वर्ष पहले प्रेमी युवक ने प्रेमिका के पति को आपत्तिजनक वीडियो भेजा। इसके बाद पति ने पत्नी के आने-जाने पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन

अपने मायके में रह रही थी महिला 

आरोप है कि पति उसका उत्पीड़न करने लगा। करीब एक महीने पूर्व पत्नी को घर से निकाल दिया, तब से वह अपने मायके में रहने लगी। मंगलवार को वह गांव में ही प्रेमी के घर अपने छह वर्ष के बच्चे के साथ बैठ गई। प्रेमी भी प्रेमिका के आने से खुश हो गया। दोनों एक-दूसरे के साथ शादी करने की जिद करने लगे, लेकिन प्रेमी और शादीशुदा प्रेमिका के घरवालों को यह कतई मंजूर नहीं था।

यह भी पढ़ें- प्रेमी से कराई पति की हत्या: बोली थी- उसे मार दो, तब रहूंगी साथ; कॉल डिटेल से खुला पत्नी का खौफनाक राज

 

विज्ञापन

दोनों के परिजनों के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट होने लगी, लेकिन प्रेमिका प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस प्रेमी जोड़े को थाने ले आई। दोनों के परिजन भी वहां पहुंच गए। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों की शादी पर सहमति बन गई और प्रेमिका प्रेमी के साथ चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed