फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman protest against BJP MLA in Collectorate of Shahjahanpur

यूपी: शाहजहांपुर में भाजपा विधायक के खिलाफ महिला ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Tue, 24 Nov 2020 11:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Nov 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman protest against BJP MLA in Collectorate of Shahjahanpur
महिला का धरना - फोटो : सोशल मीडिया
शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू बताने वाली निगोही निवासी महिला सरिता ने धमकाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। महिला के अनुसार उसके पति की दो वर्ष पूर्व मौत होने के बाद उनके हिस्से की संपत्ति हड़पने के लिए विधायक ने उसे घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


परिवार रजिस्टर से भी नाम भी हटवा दिया। आरोप है कि तिलहर तहसील समेत जनपद के न्यायालयों में दायर मुकदमे वापस लेने के लिए विधायक ने दो माह पहले धमकाया और उसके पिता व भाई के खिलाफ खुदागंज थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और सीओ सिटी प्रवीण यादव ने ज्ञापन लेकर आश्वस्त किया कि न्यायालय का आदेश प्राप्त होते ही उसकी ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इसके बाद भी सरिता शाम तक धरने पर बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता खुद को विधायक के बेटे की पत्नी बताती है। जबकि विधायक का कहना है कि उनकी पुत्रवधू घर में हैं। सरिता से उनका कोई वास्ता नहीं है। मंगलवार सुबह सरिता कलक्ट्रेट परिसर पहुंची और पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गई। मंगलवार को कलक्ट्रेट में कमिश्नर के आने का कार्यक्रम था। 

इसलिए वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, एलआईयू इंस्पेक्टर सरिता को समझाकर धरने से उठाकर घर भेजने की कोशिश करते रहे। सदर बाजार इंस्पेक्टर ने सरिता को धरना से जबरन उठाने की तैयारी में महिला पुलिस कर्मियों को बुला लिया। 

उधर, अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सरिता से ज्ञापन लेकर पढ़ा और पूर्व में दर्ज हुए मुकदमों में कोर्ट का आदेश होने पर उसके पक्ष में आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन सरिता धरने से उठने को तैयार नहीं थी।

सरिता का कहना था कि विधायक के इशारे पर जो लोग उसके पति के हिस्से की जमीन जोतकर उसे धमका रहे हैं, उनके खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाए। दोपहर करीब दो बजे कमिश्नर कलक्ट्रेट पहुंच गए। तभी मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मीं घेरा बनाकर खड़ी हो गईं, जिससे कमिश्नर की नजर सरिता पर नहीं पड़ी। वह गार्ड ऑफ ऑनर के बाद सभागार की ओर चले गए।

मेरी पुत्रवधू परिवार के साथ घर में है। जो महिला खुद को मेरी पुत्रवधू बता रही है, उससे मेरा कोई रिश्ता नहीं है। इसलिए परिवार रजिस्टर में उसका नाम मेरे परिवार के साथ होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। विरोधी दलों सहित हमारी पार्टी के कुछ लोग मेरी लोकप्रियता से परेशान हैं, जिस कारण मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। यह पार्टी के बड़े नेता और जनता सब जानते हैं। सरिता के पिता और भाई के खिलाफ खुदागंज थाने में जो भी मामला दर्ज हुआ, वह न तो मेरे संज्ञान में हैं और न ही मेरा उससे कोई लेना-देना है।
- रोशन लाल वर्मा, भाजपा विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed