{"_id":"66a58f8e9cf27dbdfe0454d4","slug":"woman-posted-in-drm-office-and-her-husband-cheated-the-clerk-bareilly-news-c-4-bly1015-447601-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीआरएम दफ्तर में तैनात महिला और उसके पति ने खलासी को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीआरएम दफ्तर में तैनात महिला और उसके पति ने खलासी को ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीआरएम दफ्तर मुरादाबाद में तैनात महिला और उसके पति ने रेलवे के खलासी को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। खलासी की पत्नी ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजीव कॉलोनी निवासी पिंकी ने बताया कि उनके पति रवि कश्यप रेलवे में खलासी के पद पर तैनात हैं। मयंक भटनागर की पत्नी डीआरएम कार्यालय मुरादाबाद में एसएनटी विभाग में कार्यरत हैं। इस कारण रवि की उनसे जान-पहचान हो गई। पिंकी ने बताया कि मयंक ने दावा किया कि वह लोगों को बैंक से लोन दिलाता है। उनके पति रवि को जरूरत थी। उन्होंने 16 लाख रुपये का लोन कराया, जिसमें से 10.31 लाख रुपये रवि के खाते में आ गए। मयंक को इसका पता चला तो उसने नेट बैकिंग का पासवर्ड और छह चेक ले लिए। मयंक ने जल्दी ही बाकी बचे रुपये खाते में आने का आश्वासन दिया।
इसके बाद मयंक ने धोखाधड़ी कर रवि के खाते से रुपये अपनी परिचित महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो उसने एक लाख रुपये वापस रवि को ट्रांसफर कर दिया। शेष रुपये मांगे तो मयंक टालमटोल करता रहा। इसके बाद मयंक और उसकी पत्नी जान से मारने की धमकी देने लगे। रवि की पत्नी का आरोप है कि मयंक पहले भी कई रेलवे कर्मचारियों से धोखाधड़ी कर चुका है। ब्यूरो