फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman murdered naked body found in closed brick kiln in bareilly

बरेली में युवती की हत्या: बंद ईंट भट्ठे में मिला निर्वस्त्र शव, पास पड़े थे कपड़े और ये सामान

Sat, 28 Dec 2024 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 05:56 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार को एक युवती का शव बंद पड़े ईंट भट्ठे की चिमनी में पड़ा मिला। शव आठ दस दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को जलाया गया है। दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन
Woman murdered naked body found in closed brick kiln in bareilly
भट्ठे के अंदर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लाड़पुर गौटिया के पास ईंट भट्ठे के पास अर्धनग्न हालत में युवती का अधजला शव मिला है। युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी वजनदार वस्तु से कुचल दिया गया है। शव के पास से कपड़े, प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल, चप्पल व लाइटर भी मिला है। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की आशंका जताई है। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र में लाड़पुर गौटिया के समीप ईंट-भट्ठा है, जो काफी वर्षों से बंद पड़ा है। साफ-सफाई न होने से उसमें घास उग आई है। शनिवार दोपहर एक ग्रामीण परिसर में घास काटने गया था। जब वह चिमनी के पास पहुंचा तो उसने एक युवती का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


Bareilly News: निकाह के बाद पति करने लगा ये डिमांड, पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज पवन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर बताया कि शव आठ से 10 दिन पुराना है। पास में युवती के कपड़े, पेट्रोल की बोतल आदि सामान पड़ा मिला। युवती के गले में फंदा कसा हुआ था। आशंका है कि दुष्कर्म कर हत्या के बाद शव को जलाया गया है।

इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती का चेहरा कुचला हुआ है। आशंका है कि उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। जांच की जा रही है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने चौकीदार से की पूछताछ
बंद पड़े भट्ठे की एक साइड में कमरा बना हुआ है, जिसमें चौकीदार मुनीर अहमद भी रहता है। स्थानीय पुलिस ने चौकीदार को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती का शव कई दिन पुराना है। चेहरा काला हो गया है। इसकी वजह से युवती की शिनाख्त करने में समस्या आ रही है।

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि ईंट भट्ठा काफी समय से बंद पड़ा था। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवती के प्रेमी से मिलने की आशंका लग रही है। इसी की वजह से हो सकता है कि कुछ अनबन हुई, जिससे युवती की हत्या कर दी गई। अभी इस संबंध में कुछ भी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed