फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman murdered her dead body found in the room in bareilly

बरेली में महिला की हत्या: कमरे में मिला शव, पति से तलाक के बाद लिव-इन में रहती थी; प्रेमी फरार

Sat, 04 May 2024 06:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2024 06:15 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली की रामगंगानगर कॉलोनी में प्रेमी के साथ रह रही महिला की हत्या कर दी गई। उसकी मां ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात के बाद से प्रेमी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
woman murdered her dead body found in the room in bareilly
पिंकी सागर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। रामगंगानगर कॉलोनी के सेक्टर सात में प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही महिला पिंकी सागर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर को पिंकी का शव कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वारदात के बाद से उसका प्रेमी फरार है। उस पर ही हत्या का शक है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला की रहने वाली पिंकी सागर (30) का पहले पति मदनपाल से आठ साल पहले विवाद हो गया था। तब से वह अलग रह रही थीं। फिलहाल, काफी समय से वह अपने प्रेमी मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी जोगेंद्र के साथ सहमति संबंध में किराये पर कमरा लेकर रामगंगानगर के सेक्टर सात में रह रही थीं। उनकी नौ साल की बेटी मुस्कान भी साथ रहती थी। इस समय मुस्कान हरुनगला में अपनी नानी सावित्री देवी के घर गई हुई थी।

बाहर से लगी थी कुंडी 
कैंट निवासी बबली की पिंकी से मित्रता थी। बबली के मुताबिक शुक्रवार शाम पिंकी उनके घर आई थी। रात में वह चली गई। उन्होंने शनिवार को उसे कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। दोपहर एक बजे बबली पिंकी के कमरे पर पहुंचीं तो दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर जमीन पर पिंकी का लहूलुहान शव पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बबली की सूचना पर पिंकी की मां सावित्री घटनास्थल पर पहुंचीं। बिथरी इंस्पेक्टर संजय सिंह भी टीम के साथ वहां पहुंच गए। पिंकी की मां ने प्रेमी पर ही हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही हत्या की वजह और कातिलों की संख्या को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed