फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman killed her husband in shahjahanpur

देवर के लिए उजाड़ा सुहाग : पत्नी ने पति के खाने में मिलाई चूहामार दवा, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला

Thu, 18 May 2023 04:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 May 2023 04:44 PM IST
सार

महिला के अपने देवर से अवैध संबंध थे। दोनों के बीच पति बाधक बन रहा था। इसके चलते उसने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
woman killed her husband in shahjahanpur
अनोज सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने हाथों से सुहाग उजाड़ दिया। उसने सब्जी में चूहे मारने की दवा मिलाकर पति को खिला दी। बेहोश होने पर दुपट्टे से उसका गला घोंटा और फिर डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


प्रेमी से कराई पति की हत्या: बोली थी- उसे मार दो, तब रहूंगी साथ; कॉल डिटेल से खुला पत्नी का खौफनाक राज
विज्ञापन


अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया द्वितीय निवासी अनोज सिंह (35) का शव गुरुवार सुबह घर में पड़ा मिला। परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस व परिजनों को बताया कि अनोज रात शराब पीकर आया था। नशे में वो गिर गया और बेहोश हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सच जानकर परिजन रह गए हैरान 

पुलिस को शक हुआ तो सोनी से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद जो सच सामने आया, उसे जानकर परिजन भी हैरान रह गए। पुलिस के मुताबिक अनोज सिंह की हत्या उसकी पत्नी सोनी ने अपने देवर श्यामपाल के साथ मिलकर की है। अनोज सिंह की पत्नी सोनी के देवर श्यामपाल के साथ अवैध संबंध थे।

UP News: शाहजहांपुर में अस्पताल संचालिका का शव मिलने से सनसनी, यौन शोषण के विरोध पर हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात नौ बजे शराब पीकर आए अनोज को सोनी ने सब्जी में चूहामार दवा मिलाकर खिला दी थी। अचेत होने पर दुपट्टे से उसका गला कसा। फिर डंडे से प्रहार जान ले ली। एसपी एस.आनंद ने बताया कि महिला ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed