{"_id":"6908b15b79246686560edd9f","slug":"woman-killed-and-her-husband-injured-in-car-accident-in-bareilly-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत... पति घायल; मनौना धाम जा रहे थे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत... पति घायल; मनौना धाम जा रहे थे दंपती
Mon, 03 Nov 2025 07:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:15 PM IST
सार
मनौना धाम दर्शन करने आए ग्वालियर निवासी दंपती की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में महिला की मौत हो गई। उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में आंवला-रामनगर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह आठ बजे हुआ। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी दंपती आंवला स्थित मनौना धाम दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
ग्वालियर के विनय नगर सेक्टर 3 निवासी गीता शर्मा (उम्र 48 वर्ष) अपने पति राजेश शर्मा और बच्चों के साथ ग्वालियर से दिल्ली से आई थीं। वहां से बच्चों को घर भेज दिया और वह पति के साथ दिल्ली से मनौना धाम चली गईं। सोमवार सुबह रामनगर से आंवला रोड उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
पति की हालत नाजुक
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। डॉक्टरों ने गीता शर्मा को मृत घोषित कर दिया। उनके घायल पति राजेश शर्मा का उपचार जारी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
बरेली पहुंचे राजेश शर्मा के भाई महेंद्र शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर को राजेश के बेटे की शादी है। भैया-भाभी बच्चों को लेकर दिल्ली खरीदारी करने गए थे। उन्होंने बच्चों दिल्ली से ही ग्वालियर वापस भेज दिया। दिल्ली से राजेश शर्मा और गीता शर्मा मनौना धाम दर्शन करने चले गए थे।