फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman kill after rape killers left a trail of brutality Whoever saw the dead body understood the whole story

हैवानियत के बाद कत्ल: हत्यारे छोड़ गए दरिंदगी के निशान, जिसने भी शव देखा समझ गया पूरी कहानी

Sun, 23 Jul 2023 04:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Jul 2023 04:24 PM IST
सार

बरेली में अब तीसरी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। दरिंदगी के बाद गला दबाकर हत्या की और फिर शव फेंक दिया। हत्या का वही तरीका है। महिला का शव खेत में पड़ा था। साड़ी से गला कसा था। उसके जेवर भी गायब मिले हैं। 

विज्ञापन
Woman kill after rape killers left a trail of brutality Whoever saw the dead body understood the whole story
बरेली में दरिंदगी के बाद महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही इलाके में दरिंदगी के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर को उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। 35 दिन में यह तीसरी वारदात है। हैरत की बात यह है कि तीनों वारदात में कई समानताएं हैं। 
विज्ञापन


महिला के हत्यारे वारदात को अंजाम देकर भले ही फरार हो गए, लेकिन घटनास्थल पर दरिंदगी के निशान छोड़ गए हैं। जिस भी शख्स ने शव की स्थिति देखी, वह बर्बरता से पहले की पूरी कहानी समझ गया। झाड़ियों में मिले संघर्ष के निशान भी इसकी पुष्टि करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंUP: शाही में अब तीसरी महिला की हत्या, दरिंदगी के बाद फेंका शव... कत्ल का वही तरीका और पैरों तले मिटते रहे सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला का शव घास की गठरी के ऊपर पेट के बल पड़ा था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले में उसी की साड़ी का फंदा कसा था। ब्लाउज का एक हिस्सा उतरा था। मौके पर बिछी और टूटी हुई झाड़ियों में चूड़ियों के टुकड़े पड़े थे।

परिवार के लोग शव झाड़ियों से निकालकर खुले स्थान पर लाए। तब पता चला कि कि बायां हाथ टूटा है। निजी अंग पर खरोंच और पेट पर चोट के निशान मिले। जीभ निकली हुई थी। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पति ने बताया कि खड़ुआ, नथुनी और कुंडल गायब हैं। 

संदिग्ध वस्तुएं बता रहीं नशा करने के बाद हुई वारदात
घटनास्थल के पास पुलिस को शराब के पौव्वे, पानी की बोतल, तीन गिलास, आधा खाया हुआ समोसा, चटनी की प्लेट और नमकीन के दाने पड़े मिले। पास में ही चरस से भरी माचिस की डिब्बी भी मिली। दो इस्तेमाल हुए कंडोम भी पड़े थे।

ये भी पढ़ें- UP News: होटल के कमरे में इस हाल में मिले युवक और युवती, कारनामे जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

 

महिला के पति ने बताया कि सुबह मिर्च तोड़ते समय पड़ोसी गांव के कुछ लोग सुल्फा पीने के इरादे से काफी देर तक वहीं बैठे रहे। वह मिर्च का कट्टा लेकर बाजार चला गया। वह लोग तब भी वहां बैठे थे। उसके बाद की जानकारी नहीं कि वे कहां गए? क्या किया?

पति और बच्चे बेहाल
महिला के दो बेटे व दो बेटी हैं। सभी बच्चे खेत में माता-पिता का हाथ बंटाते हैं। घटना के बाद पति और बच्चे बेहाल हैं।

ये सीरियल किलर है... या कोई नया गिरोह पनपा
शाही थाने से 10 किलोमीटर के दायरे में 35 दिन के भीतर तीन महिलाओं की हत्या हो चुकी है। पुलिस ने न तो पहली घटना को गंभीरता से लिया था, न ही दूसरी को। अब तीसरी हत्या उन्हीं तौर तरीकों से होने के बाद स्थानीय लोगों में डर जरूर बैठ गया है। चर्चा होने लगी है कि हत्यारा सीरियल किलर है या फिर कोई नया गिरोह पनपा है जो खेत गई अकेली महिला को शिकार बना रहा है।
 

35 दिन में हुईं वारदातें
19 जून को कुल्छा गांव की महिला की हत्या गन्ने के खेत में कर दी गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छोड़ दी और रिपोर्ट नहीं लिखी। लंबी पैरवी के बाद परिजनों की तहरीर पर एक महीने बाद हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।

30 जून को आनंदपुर गांव में खेत में गई महिला की इसी तरह से हत्या कर दी गई। अब इस गांव में खेत से घर लौट रही महिला की हत्या की गई है। तीनों मामलों के अलावा ढाई माह पहले पांच मई को परतापुर गांव की महिला के साथ हुई घटना भी चर्चा का विषय बनी है। उस महिला का शव भी खेत पर मिला और शरीर से जेवर गायब थे। हालांकि परिवार ने पुलिस से शिकायत न करके शव का खामोशी से अंतिम संस्कार कर दिया था।

वारदात में ये है समानता
लगातार हो रही घटनाओं में समानता यह है कि महिलाओं की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। सभी किसान परिवारों की थीं। किसी न किसी काम से खेत पर गई थीं। सभी वारदातें शाही थाना क्षेत्र में दस किमी के दायरे में हुई हैं। ऐसे में किसी सीरियल किलर या फिर गिरोह की इलाके में मौजूदगी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed