{"_id":"6a3ae90dd5c6571fee036be5","slug":"woman-injured-in-accident-writhed-in-pain-for-two-hours-allegations-of-failure-to-receive-timely-treatment-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106348-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुर्घटना में घायल महिला दो घंटे तड़पी, समय पर उपचार न मिलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुर्घटना में घायल महिला दो घंटे तड़पी, समय पर उपचार न मिलने का आरोप
Wed, 24 Jun 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की टक्कर में घायल हुई महिला मरीज उपचार के इंतजार में करीब एक घंटे तक एंबुलेंस में तड़पती रही, जबकि अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की ओर से समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
आलियाबोझ निवासी आसमा टेंपो में सवार थीं। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टेंपो में सवार आसमा समेत पांच-छह लोग घायल हो गए। गांव के कुछ लोग घायलों को तत्काल सीएचसी लेकर आए। बेटे ने आरोप लगाया कि मां आसमा को अस्पताल पहुंचने के बाद भी काफी देर तक एंबुलेंस में ही पड़े रहना पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग इलाज के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली। इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही। अस्पताल में गंभीर घायलों के घावों पर टांके लगाने का काम वार्ड बॉय ने किया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने तत्परता नहीं दिखाई।
इस बाबत सीएचसी प्रभारी विवेक सिंह ने कहा, मरीज को तत्काल इलाज दिया गया है। अगर किसी तरह की लापरवाही हुई है तो जांच की जाएगी। सीसी कैमरों की फुटेज खंगालेंगे। फिर आरोपियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।