{"_id":"65d1cbe73aca1b9cf604bf07","slug":"woman-injured-due-to-stone-fell-from-kutubkhana-flyover-in-bareilly-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुतुबखाना फ्लाईओवर से गिरा पत्थर, खरीदारी करने आई महिला का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुतुबखाना फ्लाईओवर से गिरा पत्थर, खरीदारी करने आई महिला का सिर फटा
Sun, 18 Feb 2024 03:00 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:00 PM IST
सार
कुतुबखाना फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। जल्द ही इसका लोकार्पण हो सकता है। इससे पहले यहां फिर एक घटना हो गई। फ्लाईओवर से पत्थर गिरने से एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में कुतुबखाना फ्लाईओवर के लोकार्पण से पहले फिर एक घटना हो गई। बाजार में खरीदारी करने आई महिला के सिर पर फ्लाईओवर से पत्थर गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया। वह लहूलुहान हो गई। आसपास के व्यापारियों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला ने आरोप लगाया कि लापरवाही से फ्लाईओवर का निर्माण करने का यह नतीजा है।
विज्ञापन
कर्मचारी नगर निवासी मधु ने बताया कि रविवार को वह खरीदारी करने कुतुबखाना आई थीं। एक दुकान पर जाने के लिए वह फ्लाईओवर के नीचे से पैदल जा रही थीं। अचानक फ्लाईओवर से पत्थर गिरा और उनके सिर में लगा। इससे वह घायल हो गईं। सिर फट गया और खून बहने लगा। कुछ पल में ही वह बेहोश हो गईं। यह देखकर आसपास के व्यापारियों ने फौरन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उनके सिर में दो टांके लगाए गए।
विज्ञापन
मधु ने बताया कि उनके पति मनोज कुमार न्यू इंश्योरेंस इंडिया कंपनी में काम करते हैं। बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण उनका सिर फट गया। उन्होंने कहा कि वह इसकी अफसरों से शिकायत करेंगी। बता दें कि कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान पहले भी हादसे हो चुके हैं। सितंबर 2023 में एक मजदूर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन