फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman

सम्मान के लिए महिलाओं ने भरी हुंकार

Mon, 09 Mar 2015 01:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 09 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
 विश्व महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान और शोषण मुक्ति की आवाज सड़कों पर भी गूंजी। नारी विश्वास भारती संस्था की ओर से कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क से चौकी चौराहा तक निकाली गई रैली में बड़ी तादाद में महिलाएं शामिल हुईं। सभी नारी सम्मान और नारी जागरूकता संबंधी नारे लिखीं पट्टियां हाथों में थामें थीं।
विज्ञापन

  रैली को संस्था की अध्यक्ष लाली यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शोभा, सुषमा, नीरज, कुसुम, सुनीता, बीना, पुष्पा पाल, मीना का सहयोग रहा। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन की ओर से टैगोर पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि नारी के प्रति पुरुषों का रवैया सदैव सम्मानजनक और सकारात्मक होना चाहिए। साहित्यकार निर्मला सिंह और सुचित्रा डे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है, जब हम उन्हें हर स्तर पर संसाधन उपलब्ध कराएं। वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कुसुम नगर में हुई गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष ऋतु शाक्य, प्रीति कटारिया, सोनम वर्मा और मीनाक्षी चौबे ने विचार व्यक्त किए। महिला जागृति मंच ने गोकुल धाम कालोनी में गोष्ठी की। इसमें मंच की अध्यक्ष मनु नीरज ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज की संकीर्ण मानसिकता से ही महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं। इस मौके पर अमिता भगत, सफिया, रजनी और भगवान देवी ने विचार रखे। ब्राह्मण महासभा की मढ़ीनाथ संतोषी माता मंदिर में हुई गोष्ठी में बीना शर्मा, पार्षद चित्रा मिश्रा, सोहनलाल शर्मा, डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने विचार रखे। इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली ग्लो की ओर से चार्टर प्रेसीडेंट डॉ. चारू मेहरोत्रा ने महिला थाना की इंचार्ज विजय सिरोही को सम्मानित किया। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, महात्मा ज्योतिबा फूले युवा श्रीमाली कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश जमीत-उर-राईन, उत्तर प्रदेश उर्दू टीचर्स एसोसिएशन और नेचर वेलफेयर सोसाइटी की गोष्ठियों में भी महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed